हनीमून पर ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी ऐसी घटना, तब जाकर हुआ था शादी का एहसास, एयर होस्टेस ने कह दी ऐसी बात

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Anniversary: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भले ही बी-टाउन के पावर कपल्स में से एक हैं लेकिन पिछले कुठ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच मनमुटाव चल रहा है।

20 अप्रैल 2007 में हुई थी ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय से 20 अप्रैल 2007 में शादी की थी। ऐसे में आज उनकी शादी की सालगिरह है। ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी को 17 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों की एक 12 साल की प्यारी सी बेटी आराध्या भी हैं।

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की शादी की सालगिरह
साल 2007 में जब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक की पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से शादी हुई थी तो दोनों की खूब चर्चा हुई थी। शादी के बाद कई दिनों तक ये जोड़ी सुर्खियों में छाई थी। लोग इस कपल को लेकर तरह तरह की चर्चाएं करते नजर आते थे। आपको बता दें कि शादी के बाद जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपने हनीमून के लिए बोरा बोरा जा रहे थे तो इनके सात एक अजीब सी घटना घटी थी।

मिसेज बच्चन' कहकर ऐयरहोस्टेस ने बुलाया
ऐश्वर्या राय ने खुद एक पुराने इंटरव्यू में इस घटना के बारेमें लोगों को बताया था। ऐश्वर्या ने कहा था- हम दोनों फ्लाइट में बैठे थे तभी अचानक एयर होस्टेस मेरे पास आई और मुझे 'मिसेज बच्चन' कहकर बुलाया। ये सुनते ही मैं थोड़ी हैरान हो गई थी। अभिषेक और मैंने तुरंत एक-दूसरे को देखा और हम जोर से हंस पड़े।

'मैं बच्चन परिवार की बहू बन चुकी थी'
ऐश्वर्या राय ने उस इंटरव्यू में बताया था कि भले ही उनकी शादी बच्चन परिवार में हो चुकी थी लेकिन उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था कि वह शादीशुदा हो चुकी हैं। वह एक मशहूर परिवार की बहू बन चुकी हैं, वह एक फेमस एक्टर की वाइफ बन चुकी हैं। ऐश्वर्या राय ने कहा था कि मुझे शादी के बाद भी इन सब चीजों का पता नहीं चल रहा था। लेकिन जब ऐयरहोस्टेस ने मुझे 'मिसेज बच्चन' कहा तो मुझे अचानक महसूस हुआ था कि मेरी शादी हो गई है।

'धूम 2' की शूटिंग के दौरान हुआ था प्यार
जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था लेकिन ऐश्वर्या को कभी भी अभिषेक बच्चन से प्यार नहीं हुआ था। वहीं अभिषेक बच्चन को फिल्म 'धूम 2' की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय से प्यार होने लगा था। इसके बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। हालांकि प्यार सबसे पहले अभिषेक बच्चन को ही हुआ था। ये एकतरफा प्यार था। बाद में एकसाथ काम करते हुए ऐश्वर्या राय को भी अभिषेक बच्चन अच्छे लगने लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+