'मुझे पागलों की तरह प्यार करे' ऐश्वर्या राय चाहती थीं पार्टनर में ऐसी खूबियां, कही थी ऐसी बात
Aishwarya Rai Ideal Man: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते कुछ समय से लगातार तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। अक्सर दोनों अलग-अलग स्पॉट होते हैं। इन अफवाहों के बीच ऐश्वर्या का इंटरव्यू वायरल हो रहा है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में हुई थी। दोनों की शादी को 17 साल से ज्यादा हो चुके हैं। एक्ट्रेस फिल्मों से दूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐश्वर्या ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए।

रेडिफ को दिए एक पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने कहा था कि, 'मैं चाहती हूं कि जो भी मेरा पार्टनर हो वो मुझे पागलों की तरह प्यार करे। क्योंकि मैं इससे समझौता नहीं कर सकती हूं। मैं दिल से बहुत ज्यादा रोमांटिक हूं इसलिए मैं चाहती हूं कि मेरे आइडल मैन को रोमांस जरूर आना चाहिए।'
ऐश्वर्या राय ने आगे कहा था कि, 'मुझे गरिमा पसंद है। आज के दौर में ये होना बहुत मुश्किल है क्योंकि यहां सिर्फ दिखावा है।' बता दें कि, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की अफवाहों ने तब जोर पकड़ा जब दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग पहुंचे थे। कपल ने एक भी बार मीडिया के सामने पोज नहीं दिया जिसकी वजह से तलाक की अफवाहों को हवा मिली।
इसके बाद ऐश्वर्या राय कई बार अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ वेकेशन पर भी नजर आईं लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस के साथ अभिषेक बच्चन नहीं दिखे। वहीं कई बार ऐसा हो चुका है जब ऐश्वर्या और आराध्या के साथ अभिषेक एक बार भी नहीं दिखे। हाल ही में लंबे समय के बाद ऐश्वर्या और आराध्या को जलसा के बाहर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद दोनों के तलाक की चर्चा और ज्यादा होने लगी। हालांकि अब तक ऐश्वर्या और अभिषेक ने इन अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल












Click it and Unblock the Notifications