ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन ने बेटी के लिए दुबई में खरीदा ऐसा विला, 13 साल की आराध्या बनीं इतने करोड़ की मालकिन
Aaradhya Bachchan: अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह मनाई है। इस पावर कपल की शादी को 18 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर दोनों ने बेटी आराध्या के साथ सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की थी।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की वेडिंग एनिवर्सरी
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ अक्सर छुट्टी मनाने के लिए दुबई पहुंच जाते हैं। दरअसल दुबई में उनका एक हॉलिडे होम है जो कि बहुत ही शानदार है और काफी लग्जीरियस भी है।

दुबई में ऐश्वर्या-अभिषेक का लग्जीरियस विला
इंडेक्स टैप की रिपोर्ट के मुताबिक दुबई में इस शानदार विला को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने मिलकर साल 2015 में खरीदा था। ये जुमेरा गोल्फ एस्टेट के पॉश सैंक्चुअरी फॉल्स में स्थित है। इस हॉलिडे होम में एक बड़ा सा बगीचा, प्राइवेट पूल और गोल्फ कोर्स भी है। इस लग्जीरियस विला की कीमत 16 करोड़ रुपए के आसपास है।
दुबई में शाहरुख खान के पड़ोसी हैं अभिषेक बच्चन
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के दुबई स्थित इस विला के पास ही बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान से लेकर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी तक के बंगले मौजूद हैं। ऐसे में ये सभी सेलेब्स दुबई में एक दूसरे के पड़ोसी हैं।
लाडली बेटी आराध्या के लिए खरीदा दुबई का विला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति 280 करोड़ रुपये के आसपास है। वहीं पत्नी ऐश्वर्या राय करीब 800 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कपल ने मिलकर अपनी लाडली बेटी आराध्या के लिए निवेश के तौर पर दुबई का ये विला खरीदा है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की प्रॉपर्टीज
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के पास मुंबई से लेकर दुबई तक में कई प्रॉपर्टीज हैं। इसके अलावा लंदन में भी कपल का एक बंगला है। जानकारी के अनुसार आराध्या बच्चन के पिता एक्टर अभिषेक बच्चन के पास मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में सिग्नेचर आइलैंड में 21 करोड़ रुपये का एक आलीशान 5 बीएचे अपार्टमेंट है। साथ ही उनके पास मुंबई के वर्ली इलाके में स्काईलार्क टावर्स की 37वीं मंजिल पर एक शानदार अपार्टमेंट है।












Click it and Unblock the Notifications