क्या अभिषेक-ऐश्वर्या के बीच सब ठीक? कपल ने बार-बार दिया इस बात का सबूत
बच्चन परिवार के बेटे बहू को लेकर बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि कपल के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त आने पर ही पता लगेगा। मगर ऐश्वर्या-अभिषेक ने इस दरमियान कई बार कुछ ऐसा किया, जिससे ये हिंट तो जरूर मिला है कि दोनों के बीच चीजें बिगड़ी नहीं हैं।
समय-समय पर ऐश्वर्या-अभिषेक साथ स्पॉट नहीं हुए, जिसके बाद दोनों के तलाक तक की खबरें उड़ने लगीं। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि इन सारी बातों के बीच ऐसा भी क्या हुआ कि कपल को देखकर ऐसा लगा हो कि सबकुछ ठीक है। तो चलिये कुछ ऐसा बताते हैं आपको, जिसे जानकर आपको भी लगने लगेगा कि कपल के बीच कुछ खराब नहीं बल्कि सब ठीक है।

ये बात तो सभी लोग जानते हैं कि ऐश्वर्या राय की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 14.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। मगर ऐश्वर्या पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही इंसान को फॉलो करती हैं और वे हैं उनके पति अभिषेक बच्चन। जी हां! एक्ट्रेस अभिषेक को ही फॉलो करती हैं।
तलाक की अफवाहों और रिश्ता खराब होने की तमाम खबरों के बीच भी ऐश्वर्या ने अभिषेक को फॉलो करना नहीं छोड़ा। ऐसे में ये बात समझी जा सकती है कि दोनों के बीच चीजें बिगड़ी नहीं हैं। अगर ऐसा होता तो एक्ट्रेस अभिषेक को फॉलो करना छोड़ भी सकती थीं। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया से ये बात साफ है कि अभिषेक के साथ उनका रिश्ता अभी भी अच्छा है।
वहीं अभिषेक भी एक दफा तलाक की खबरों को सिरे से खारिज कर चुके हैं। एक्टर से जब सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा कि उन्हें किसी से भी कुछ नहीं कहना है। दुख की बात है कि होता कुछ भी नहीं है बस इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। ऐसे में एक्टर के इस बयान से ये बात साफ है कि दोनों के तलाक की खबरें झूठी हैं।












Click it and Unblock the Notifications