एयर होस्टेस के हॉट डांस ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, सामी-सामी पर बनाया धमाकेदार वीडियो

मुंबई। सोशल मीडिया पर कुछ समय से अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा के सॉन्ग छाए हुए हैं। उनमें से गाना सामी सामी पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग वीडियो बना रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। यह गाना लोगों को इतना पसंद आया है कि इसे अभी तक 90 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसी कड़ी में एक एयर होस्टेस ने भी फिल्म पुष्पा के गाने सामी-सामी पर डांस वीडियो बनाया है, जो इंटरनेट की दुनिया में खूब वायरल हो रहा है।

एयर होस्टेस ने किया धमाकेदार डांस

एयर होस्टेस ने किया धमाकेदार डांस

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये एयर होस्टेस साउथ का आउटफिट पहनकर डांस करती हुई दिख रही हैं। वीडियो में उन्होंने अपने आउटफिट को मैच करते हुए मेकअप भी किया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके डांस के साथ-साथ उनके पहनावे को भी खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो को हजारों लोगों ने किया लाइक

इस वीडियो को एयर होस्टेस के एक साथी ने अपने कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। इसके बाद से ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि और बहुत सारी रिक्वेस्ट इस सॉन्ग के लिए।

मानिके मगे हित गाने पर भी किया था डांस

बता दें कि एयर होस्टेस आयत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने लोकप्रिय गाना मानिके मगे हित पर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। उन्होंने इस गाने पर प्लेन के भीतर डांस किया था, जो रातों-रात वायरल हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+