सनी देओल की वॉर फिल्म बॉर्डर 2 में हुई अहान शेट्टी की एंट्री, क्या पिता सुनील शेट्टी को किया रिप्लेस?

Sunny Deol की वॉर फिल्म Border का सीक्वल बन रहा है। इस फिल्म की कास्ट से जुड़े हुए अपडेट्स लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन के जुड़ने की खबर आई थी। अब इस फिल्म से अहान शेट्टी भी जुड़ गए हैं। इसकी जानकारी खुद मेकर्स ने दी है। बता दें बॉर्डर में अहान के पिता सुनील शेट्टी ने अहम किरदार निभाया था।

अहान के पिता ने फिल्म में भैरव सिंह की भूमिका निभाई थी। मेकर्स ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उनके द्वारा बोले गए डायलॉग को भी दिखाया गया है। इसमें वो कहते हैं कि "जिसे पार नहीं कर पाता दुश्मन, वो तो ना कोई लकीर है, ना दीवार और ना है खाई। और क्या है ये बॉर्डर। बस एक फौजी और उसके भाई।"

border 2

नवंबर में शुरू हो सकती है शूटिंग
अहान के डायलॉग से ये समझ आ रहा है कि फिल्म में उनका किरदार अहम होने वाला है। खै़र बॉर्डर 2 की बात करें तो मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू करना चाहते हैं। फिलहाल टीम प्री-प्रोडक्शन की में जुटी हुई है। वो बॉर्डर की लैगेसी को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में वो शूटिंग शुरू करने से पहले ही सारी तैयारी कर लेना चाहते हैं। ताकि फिल्म से मेकर्स दर्शकों को सिनैमैटिक एक्सपीरियंस दे सकें। साथ ही वो बॉर्डर 2 को सिनेमा इतिहास की बड़ी वॉर फिल्म बनाना चाहते हैं।

क्या होगी बॉर्डर 2 की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बॉर्डर 2 पहले पार्ट का सीक्वल नहीं होगी। बल्कि मेकर्स कहानी में उसी रात की कहानी दिखाएंगे, जिस रात युद्ध हुआ था। क्योंकि उस रात लॉन्गेवाला की लड़ाई थल सेना ने अकेले नहीं लड़ी थी। जल और वायु सेना ने भी लड़ी थी। यही कहानी बॉर्डर 2 में दिखाई जा सकती है। ख़ैर फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, रिपोर्ट्स की माने तो बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह डायरेक्टर करेंगे। इसके पहले उन्होंने अक्षय कुमार की केसरी डायरेक्ट की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+