बिहार के गांव में खेती-बाड़ी करने लगीं हैं रतन राजपूत, क्या एक्टिंग को कह दिया है अलविदा, अब खुद बताया सच

बिहार के गांव में खेती-बाड़ी करने लगीं हैं रतन राजपूत, क्या एक्टिंग को कह दिया है अलविदा, अब खुद बताया सच

पटना, 08 जुलाई: टीवी शो 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस रतन राजपूत काफी दिनों से किसी टीवी शो में दिखाई नहीं दी हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रतन राजपूत के ब्लॉग फेसबुक और यू-ट्यूब दोनों जगहों पर वायरल होती हैं। रतन राजपूत ने गुरुवार को अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर खेती-बाड़ी करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में रतन पानी भरे खेतों में धान की रोपई कर रही हैं। इस फोटो के सामने आते ही कई लोगों ने रतन से पूछा है कि क्या उन्होंने अब एक्टिंग को अलविदा कह दिया है। हालांकि इन अफवाहों पर अब खुद रतन राजपूत ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'लोग पूछते हैं...क्यों घुमती हो गांवों में....'

'लोग पूछते हैं...क्यों घुमती हो गांवों में....'

रतन राजपूत ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, ''अक्सर लोग पूछते हैं...क्यों घुमती हूं मैं गांव? क्यों रंगती हूं अपने पैरों को मिट्टी से? क्योंकि इस मिट्टी में ही तो बसा है कला का भंडार..ये मिट्टी ..ये गांव मुझे कहानियां सुनाते हैं...। नए-नए चरित्रों में ढलना सिखाते हैं, एक बेहतरीन कलाकार और उम्दा इंसान बनाते हैं।''

अब आजतक से खास बातचीत में रतन ने बताया है कि क्या वह एक्टिंग करियर को अलविदा कर रही हैं या नहीं। उन्होंने ये भी बताया है कि वो खेती में इन दिनों क्यों लगी हैं।

रतन ने बताया क्यों कर रही हैं खेती

रतन ने बताया क्यों कर रही हैं खेती

रतन राजपूत ने आज तक से बातचीत करते हुए कहा है, ''खेती की जो तस्वीरें वायरल हुई हैं, उसका सच ये है कि मैं फिलहाल बिहार में हूं...और मैं यहां जमीन खरीदने के लिए आई हूं। हमेशा से मेरा ये सपना था कि अगर मैं एक एक्ट्रेस नहीं होती तो एक किसान बनती। एक्टर तो बन गई लेकिन किसान बनना बाकी था, जो मैं अब बन रही हूं। किसान बनने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। ये वही गांव है, जहां मैं कोरोना लॉकडाउन में फंसी थी और मैंने वहां फिर से रीविजट किया है। मैं खेत में धान रोपना सीख रही हूं।''

बिहार में रहने के प्लान से गई थीं रतन

बिहार में रहने के प्लान से गई थीं रतन

रतन ने बताया, ''मैं बिहार में एक महीने रहने के प्लान से गई थी। लेकिन मैं उससे पहले ही मुंबई वापस आ रही हूं क्योंकि वहां बहुत गर्मी है। मुझे मुंबई से भी कॉल आ रहा है। मैं बिहार के पहले महाराष्ट्र के गांव में रहकर थोड़ी-बहुत किसानी कर चुकी हूं। इसलिए हो सकता है कि मैं उस गांव भी जाऊंगी।''

क्या एक्टिंग को अलविदा कह दिया है रतन ने?

क्या एक्टिंग को अलविदा कह दिया है रतन ने?

रतन राजपूत ने बताया है कि उन्होंने एक्टिंग को अलविदा नहीं कहा है। रतन बोलीं, ''ऐसा बिल्कुल नहीं होगा कि मैं एक्टिंग को छोड़ दूं। बहुत सारे एक्टर्स जब काम पर नहीं होते हैं तो वह वर्कशॉप्स करते हैं और मैं भी वही कर रही हूं। मैं हर दिन अलग-अलग किरदारों से मिलती हूं। गांव में बहुत सारी कहानियां है, मैं उन कहानियों से सीखती हूं।''

'लोगों को लगता है मैं गांव में वक्त बर्बाद कर रही हूं...'

'लोगों को लगता है मैं गांव में वक्त बर्बाद कर रही हूं...'

लोगों को लगता है कि मैं गांव में वक्त बर्बाद कर रही हूं लेकिन ऐसा नहीं है। मैं वहां एक एक्टर के तौर पर हर दिन ग्रो कर रही हूं। मैं किसी भी कीमत पर एक्टिंग नहीं छोड़ रही हूं। खेती के लिए मुझे बहुत सारा पैसा लगेगा, जो एक्टिंग से ही आएगी।''

टीवी पर कब से दिखेंगी रतन राजपूत?

टीवी पर कब से दिखेंगी रतन राजपूत?

इस सवाल के जवाब में रतन राजपूत ने कहा, ''साल 2018 में संतोषी के खत्म के बाद से मेरी लाइफ बदल गई। मेरे पिता का साल 2018 में निधन हो गया और मेरे लिए सबकुछ बदल गया। मैं डिप्रेशन में चली गई थी। जब स्थिर हुई तो फिर लॉकडाउन आ गया। लेकिन उस वक्त मैं यूटयूब के जरिए लोगों से बात करती थी, जो मेरी अभी तक आदत है, इसलिए इस वक्त फिलहाल यूटयूब मेरी पहली प्राथमिकता है। मैं लोगों को सच दिखा रही हूं।''

'टीवी पर सबकुछ रियल नहीं होता...'

'टीवी पर सबकुछ रियल नहीं होता...'

रतन राजपूत ने आगे कहा, ''मुझे टीवी पर कमबैक करना है लेकिन इस साल नहीं। अगल साल से मैं टीवी पर कमबैक करूंगी। इस साल मुझे सिर्फ गांवों में रहना है और गांवों को देखना है। मुझे असली बिहार और महाराष्ट्र देखना है। टीवी पर सबकुछ रियल नहीं होता है।'' रतन ने बताया कि मौका मिला तो वह वेब सीरीज या शॉर्ट फिल्मों में भी काम करेंगी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+