75 साल की उम्र में मुमताज ने जिम में किया ये कमाल, वर्कआउट वीडियो देख लोगों के मुंह से निकली ऐसी बात
Mumtaz Workout Video: 75 साल की उम्र में मुमताज की फिटनेस को देखकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। मुमताज का वर्कआउट देख लोग काफी इंस्पायर्ड हो रहे हैं।

Mumtaz Workout Video: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस मुमताज इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। लोग जमकर मुमताज की चर्चा कर रहे हैं लेकिन ऐसा किसी नई फिल्म की वजह से नहीं हो रहा है बल्कि मुमताज जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि मुमताज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है। वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने लगी हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए कई तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं। इसी बीच उनके एक लेटेस्ट वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस वीडियो में मुमताज ने जमकर वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। 75 साल की उम्र में इस तरह से मुमताज को वर्कआउट करते देख लोग हैरान हो गए हैं।

75 साल की उम्र में जिम में बहाया पसीना
आपको बता दें कि मुमताज ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन वह अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगी हैं। वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वर्कआउट वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 75 साल की उम्र में उनकी फिटनेस को देखकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। मुमताज का वर्कआउट देख लोग काफी इंस्पायर्ड हो रहे हैं।
मुमताज का वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल
75 साल की उम्र में मुमताज जिस तरह से जिम में पसीना बहा रही हैं, उसे देखकर सबके पसीने छूट रहे हैं। मुमताज का ये लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। मुमताज इस वीडियो में हेवी वेट एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही हैं।

हेवी वेट एक्सरसाइज करती दिखीं मुमताज
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मुमताज को ये हेवी वेट एक्सरसाइज करने में बहुत मेहनत करनी पड़ रही है। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन से ही साफ पता चल रहा था कि वह जिम में काफी मेहनत कर रही थीं। मुमताज की इस मेहनत को देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह छोटे उम्र के लोगों को भी वर्कआउट के मामले में मात दे रही हैं।

लोगों ने मुमताज को कही ऐसी बात
लोग मुमताज के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- यहां हम बैठे कुछ नहीं कर रहे सिर्फ इंस्टाग्राम रील्स देखकर पैर हिलाते रहते हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- प्लीज अपना ध्यान रखना। आप कमाल हैं मैम।
चाइल्ट आर्टिस्ट के रूप में की थी करियर की शुरुआत
आपको बता दें कि मुमताज ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर साल 1958 में फिल्म 'सोने की चिड़िया' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक समय पर मुमताज हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक थीं। मुमताज ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
1990 में छोड़ दिया था करियर
मुमताज कई बड़े एक्टरों के साथ काम किया है। उन्होंने साल 1990 में फिल्म 'आंधियां' के बाद एक्टिंग करियर छोड़ दिया था। लेकिन अब वह एक बार फिर से कमबैक कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुमताज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' में नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications