उम्र केवल नंबर है श्वेता तिवारी के लिए, नए फोटो शूट को देखकर यही कहेंगे आप, वायरल हुआ 'चांदनी' वाला लुक
नई दिल्ली, 18 मई। श्वेता तिवारी रूपहले पर्दे का वो सेक्सी चेहरा हैं, जिस पर उम्र का कोई असर नहीं दिखता है। चालीस पार श्वेता को देखकर कोई नहीं कहेगा कि वो 21 बरस की बेटी की मां हैं। उनका ग्लैमरस अंदाज हर किसी को आज भी दीवाना बना देता है। उनके पास नजाकत भी है तो वहीं उनके पास अदाएं भी हैं और शायद इसी वजह से उनकी गिनती टीवी की दुनिया के सबसे हॉट अभिनेत्रियों में होती है।

उम्र केवल नंबर है श्वेता तिवारी के लिए
श्वेता ने हाल ही में अपना लेटेस्ट फोटो शूट कराया है, जिसमें वो सफेद रंग की साड़ी में बलां की खूबसूरत नजर आ रही हैं। चांदनी रंग में सजे उनके संगमरमर जैसी सुंदरता को देखकर हर कोई बस हैरान ही रह गया है। उनकी नई तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

'वो हद से ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं'
श्वेता का साड़ी अवतार लोगों को 'चांदनी' की श्रीदेवी की याद दिला रहा है। इसमें कोई शक नहीं अपने लेटेस्ट तस्वीरों में वो हद से ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
मायानगरी के फेमस Burhanis कॉलेज से श्वेता ने स्नातक किया
आपको बता दें कि स्टार प्लस के सुपरहिट शो 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा बनकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली श्वेता तिवारी का जन्म 4 अक्टूबर 1980 को यूपी के प्रतापगढ़ जिले में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश मुंबई में हुई है। मायानगरी के फेमस Burhanis कॉलेज से श्वेता ने स्नातक किया है।

टीवी शो ‘कालीरे'
श्वेता तिवारी ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 1998 में एकता कपूर के टीवी शो 'कालीरे' से की थी लेकिन उन्हें पहचान मिली ' कसौटी जिंदगी की' से, इस शो ने टीवी की दुनिया में धूम मचा दी।
रियलिटी शो 'बिग बॉस' की विजेता
आठ साल तक चले इस शो में श्वेता के कई रूप देखने को मिले। इसके बाद भी श्वेता ने बहुत सारे हिट शो में काम किया लेकिन आज भी लोग उन्हें 'कसौटी...' की प्रेरणा के ही रूप में याद करते हैं। इसके बाद श्वेता तिवारी ने कलर्स के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन फोर जीता था।

श्नेता ने भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं...
श्नेता ने भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वो बहुत सारे टीवी रियलिटी शो का भी हिस्सा रहती हैं। श्वेता बेहतरीन डांसर भी हैं। प्रोफेशनली जहां श्वेता एक सफल अभिनेत्री हैं, वहीं पर्सनली श्वेता अपनी लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव से गुजरी हैं। उन्होंने दो बार शादी की और दोनों ही बार उनकी शादी टूट गई। उनकी पहली शादी एक्टर राजा चौधरी से हुई थी, जिससे उनकी एक बेटी पलक है लेकिन ये विवाह असफल रहा और श्वेता और राजा अलग हो गए।

श्वेता तिवारी 18 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं
इसके बाद श्वेता की लाइफ में एक्टर अभिनव कोहली की एंट्री हुई, जिनके साथ पूरे तीन साल तक डेट करने के बाद श्वेता ने शादी की थी लेकिन ये शादी भी टूट गई। इस शादी से श्वेता को एक बेटा रेयांश कोहली है। फिलहाल श्वेता अभिनव से अलग हो चुकी हैं। वो अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्वेता तिवारी 18 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।












Click it and Unblock the Notifications