जुबीन गर्ग के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री को लगा एक और सदमा, इस संगीतकार की हुई मौत, कैसे गई जान?
Charanjit Ahuja Death: बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबीन गर्ग के असामयिक निधन के बाद अभी संगीत प्रेमी उस सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि अब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज संगीतकार कहे जाने वाले चरणजीत आहूजा के निधन की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया है।
म्यूजिक कंपोजर चरणजीत आहूजा का निधन
चरणजीत आहूजा ने 74 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी के मुताबिक चरणजीत आहूजा लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे चरणजीत आहूजा
चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में चरणजीत आहूजा का इलाज चल रहा था, लेकिन बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद वह जिंदगी की जंग हार गए। इस दुखद खबर के बाद पूरे संगीत जगत और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
-पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चरणजीत आहूजा को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है- संगीत सम्राट उस्ताद चरणजीत आहूजा का जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है।
-भगवंत मान ने आगे लिखा है- चरणजीत आहूजा की धुनें हमेशा पंजाबियों के दिलों में गूंजती रहेंगी। मैं उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने किए ऐसे भावुक पोस्ट
-वहीं गायक जसबीर जस्सी ने चरणजीत आहूजा के साथ का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए भावुक मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा है- पंजाबी संगीत के सम्राट, म्यूजिक और जीवन दोनों के उस्ताद, आज हमें छोड़कर चले गए। उनका जाना व्यक्तिगत और संगीत जगत दोनों के लिए गहरी क्षति है।
-सलीम शहजादा ने लिखा है- आज संगीत जगत ने एक महान हस्ती को खो दिया। पंजाबी संगीत में जो योगदान चरणजीत आहूजा जी ने दिया, वैसा शायद ही कोई और दे पाए। एक्ट्रेस निर्मल ऋषि ने भी उन्हें याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
चरणजीत आहूजा का म्यूजिक करियर
अपने लंबे करियर के दौरान चरणजीत आहूजा ने कई दिग्गज गायकों और कलाकारों के साथ काम किया था। उन्होंने न सिर्फ पंजाबी संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था बल्कि कई बॉलीवुड और रीजनल फिल्मों के साउंडट्रैक में भी अपनी धुनों से अमर छाप छोड़ी।
जुबीन गर्ग की हुई मौत
आपको बता दें कि गत 19 सितंबर 2025 को बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबीन गर्ग की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। उनके अचानक चले जाने से देशभर के संगीत प्रेमी शोक में डूब गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications