हमले के बाद कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' की तरफ से पहली बार आया बयान, लिखा- 'आपके शब्दों'

एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट, 'कैप्स कैफे' पर बुधवार रात (कनाडा के समयनुसार) खालिस्तानी आतंकियों ने हमला कर दिया। एक व्यक्ति ने कार में बैठकर नए खुले कैफे की खिड़की पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। हालांकि, इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। सरे पुलिस (Surrey Police) के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11:30 बजे (कनाडा समय) एक अज्ञात शख्स ने कार से उतरकर कैफे की खिड़कियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

इस हमले की जिम्मेदारी भारत की नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (NIA) के मोस्ट वांटेड आतंकवादी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के कथित ऑपरेटिव हरजीत सिंह लाडी (Harjeet Singh Laddi) ने ली है। अब हमले के बाद इंस्टाग्राम पर 'कैप्स कैफे' ने इस हमले के बाद पोस्ट शेयर किया है।

Kapil Sharma Caps Cafe

कैफे की ओर लिखा गया, हमने स्वादिष्ट कॉफी और दोस्ताना बातचीत के ज़रिए गर्मजोशी और खुशी लाने की उम्मीद के साथ कप्स कैफ़े खोला था। उस सपने के साथ हिंसा का जुड़ना दिल दहला देने वाला है। हम इस सदमे से उबर रहे हैं, लेकिन हार नहीं मान रहे हैं। आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद। आपके दयालु शब्द, प्रार्थनाएं और मैसेज के ज़रिए शेयर की गई यादें आपके अंदाज़े से कहीं ज़्यादा मायने रखती हैं। यह कैफ़े आपके उस विश्वास की वजह से है जिसे हम मिलकर बना रहे हैं। आइए हिंसा के खिलाफ डटकर खड़े हों और सुनिश्चित करें कि कैप्स कैफ़े गर्मजोशी और कम्युनिटी का एक स्थान बना रहे। कैप्स कैफे में हम सभी की तरफ से धन्यवाद और जल्द ही बेहतर आसमान के नीचे फिर मिलेंगे।

'कैप्स कैफे' पर हमला क्यों हुआ?
'कैप्स कैफे', जो ब्रिटिश कोलंबिया के सरे के केंद्र में स्थित है। खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लद्दी ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है, जिसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने कहा कि लद्दी आतंकवाद निरोधी एजेंसी एनआईए के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है। X (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल पोस्ट में लाडी ने दावा किया कि कपिल शर्मा ने अपने किसी शो में निहंग सिखों (सिखों का एक योद्धा संप्रदाय है, जो अपनी नीली पोशाक, बड़े आकार की पगड़ी और हथियारों से लैस होने के लिए जाने जाते हैं) पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके जवाब में यह हमला किया गया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

कपिल की पत्नी ने खोला है कैफे
'कैप्स कैफे' कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) का रेस्टोरेंट उद्योग में पहला कदम है। कनाडा के सरे (Canada Surrey) में स्थित इस कैफे का गुलाबी-सफेद इंटीरियर, क्रिस्टल झाड़-फानूस और आर्टिसन कॉफी-डेजर्ट मेन्यू इसे प्रवासी भारतीयों और स्थानीय लोगों में तेजी से लोकप्रिय बना रहा था। उद्घाटन के बाद से ही कैफे चर्चा में था, लेकिन इस हमले ने इसके भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+