कॉमेडियन सुनील पाल के बाद अब इस फेमस एक्टर का हुआ अपहरण, यूपी के मेरठ में हुई ऐसी घटना
Mushtaq Khan Kidnapping: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल के अपहरण की खबरों ने इस समय चारों तरफ तहलका मचा रखा है। इसके बाद अब बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान के अपहरण का मामला भी सामने आ रहा है। खबर है कि इस मामले में बिजनौर पुलिस ने अपरहण कर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान की किडनैपिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान का दिल्ली-मेरठ हाईवे से गत 20 नवंबर 2024 को अपहरण कर लिया गया था। वह मेरठ में आयोजित एक इवेंट में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी कैब से उनका अपहरण कर लिया गया था।

मुश्ताक खान के मोबाइल से जबरन पैसे निकाले गए
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपरहण के बाद एक्टर मुश्ताक खान के मोबाइल से जबरन रुपए भी निकाले गए थे। वहीं एक्टर के मैनेजर शिवम यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। ऐसे में पुलिस ने एक्टर को अपरहण कर बंधक बनाने, फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है।
मुश्ताक खान के मैनेजर के कहने पर केस दर्ज
बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एक्टर मुश्ताक खान के मैनेजर के कहने पर केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक एक्टर मुश्ताक खान को मेरठ के रहने वाले राहुल सैनी नाम के व्यक्ति ने वरिष्ठ लोगों को सम्मानित करने के लिए एक इवेंट में बुलाया था।
मेरठ के इवेंट पर जा रहे थे मुश्ताक खान
इसके लिए एक्टर मुश्ताक खान को एडवांस में 50 हजार रुपए दिए गए थे। इसके बाद गत 20 नवंबर 2024 को एक्टर मुश्ताक खान फ्लाइट से मुबंई से दिल्ली पहुंचे थे। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट से मेरठ ले जाते समय हाईवे पर मुश्ताक खान का अपहरण कर लिया गया था। कुछ समय बाद वह घर लौट आए थे।
मुश्ताक खान से फिरौती की मांग
अपहरण के बाद किडनैपर्स ने मुश्ताक खान से फिरौती की मांग की है और बिजनौर ले जाकर एक्टर से जबरन रुपए वसूले गए हैं। वहीं एक्टर के मैनेजर शिवम यादव ने बिजनौर पहुंचकर शहर कोतवाली थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications