श्रीदेवी की मौत के बाद अब बोनी कपूर ने अपने शरीर के साथ किया ये काम, 68 की उम्र में करवाई ऐसी सर्जरी

Boney Kapoor: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर बोनी कपूर इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि बोनी कपूर ने बेहतर दिखने वाला व्यक्ति बनने के लिए हाल ही में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी कराई है। 68 वर्षीय फिल्म मेकर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया से गुजरने से पहले और बाद में के बदलाव को दिखाया है।

बोनी कपूर ने करवाया हेयर ट्रांसप्लांट
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में बोनी कपूर को हैदराबाद में एक हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक का उद्घाटन करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने खुलासा किया कि वह भी उनके ग्राहकों में से एक हैं। बोनी कपूर ने कहा- सिर मेरा ढक जाएगा, बालों से भर जाएगा, बाल उगेंगे, क्या बात है।

Boney Kapoor

वीडियो शेयर कर कही ऐसी बात
इस वीडियो में बोनी कपूर अपने फॉलोअर्स को हेयर रीग्रोथ की प्रक्रिया समझाते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में बोनी कपूर हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद अपना सिर दिखा रहे थे। इसके बाद उन्होंने कहा- अभी तक का अनुभव तो अच्छा है। अब देखते हैं कि ये जो बाल मेरे सिर पर आ रहे हैं वो कितनी मदद करेगा मुझे एक बेहतर दिखने वाला इंसान बनाने में।

2023 में की एक्टिंग करियर की शुरुआत
आपको बता दें कि बोनी कपूर ने साल 2023 में रिलीज हुई लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आए थे। वहीं बोनी कपूर ने रणबीर कपूर के पिता की भूमिका निभाई थी।

बोनी कपूर ने कहा- बच्चों ने कहा अभिनय करने के लिए
इस फिल्म के रिलीज होने के बाद बोनी कपूर ने खुलासा किया था कि उनके बच्चे यानी जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने उन्हें एक्टिंग करने के लिए प्रेरित किया था, और उनके भाई संजय कपूर ने भी उन्हें ये रोल निभाने के लिए कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+