सिद्धार्थ के निधन से सदमे में जसलीन मथारू,अस्पताल में हुईं भर्ती, ट्रोलर्स ने पार की हदें लिखा-'तुम भी मर जाओ'

मुंबई, 07 सितंबर। मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के अकस्मात निधन से पूरा टीवी और बॉलीवुड जगत सदमे में हैं। किसी को अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि हंसता-खेलता सिद्धार्थ अब उनके बीच नहीं है। उनके फैंस को इस बात से गहरा धक्का लगा है। मालूम हो कि बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, वो केवल 40 वर्ष के थे। सिद्धार्थ के निधन से उनके परिवार और शहनाज गिल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जसलीन मथारू अस्पताल में भर्ती

जसलीन मथारू अस्पताल में भर्ती

शहनाज और सिद्धार्थ ने कभी भी अपने रिलेशनशिप पर कुछ कहा नहीं लेकिन दोनों को साथ देखकर दोनों के बीच की गहरी दोस्ती का अंदाजा हर कोई लगाता था लेकिन सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज की जो हालत है उससे इस रिश्ते की गहराई और पवित्रता को सभी ने महसूस कर लिया है। लेकिन शहनाज और सिद्धार्थ की मां के मिलने के बाद टीवी अभिनेत्री-सिंगर और 'बिग बॉस 12' की पूर्व प्रतियोगी जसलीन मथारू की हालत बिगड़ गई है, उन्हें तो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

जसलीन ने अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया

जसलीन ने अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया

दरअसल जसलीन ने अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर हैं और उन्हें ड्रीप चढ़ रही है। वीडियो में बेहद बीमार नजर आ रहीं जसलीन ने बताया कि 'वो जब से सिद्धार्थ के घर से लौटी हैं, उसके बाद से लोग उन्हें बुरा-भला कह रहे हैं। उन्हें किसी ने लिखा कि तुम भी मर जाओ।'

'दुआ कीजिए कि मैं जल्दी से ठीक हो जाऊं'

जसलीन ने आगे कहा कि ' मुझे इससे पहले किसी की बातें इतना असर नहीं करती थीं, लेकिन ना जाने मुझे क्या हुआ और इस तरह के मैसेज पढ़ने के बाद मुझे 103 फीवर हो गया और मुझे अस्पताल आना पड़ा। जिंदगी अजीब है, यहां कभी भी, कुछ भी हो सकता है। दुआ कीजिए कि मैं जल्दी से ठीक हो जाऊं।'

जसलीन ने किया था Video अपलोड

मालूम हो कि सिद्धार्थ के निधन की खबर सुननने के बाद जसलीन उनके घर पर शोक जताने गई थीं और वहां से लौटते वक्त शहनाज ने अपना एक वीडियो अपलोड किया था। जिसमें वो सिद्धार्थ के घर की स्थिति और शहनाज के बारे में बता रही थीं।

ट्रोलर्स ने शहनाज को किया था ट्रोल

लेकिन इस वीडियो के अपलोड करने के बाद ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल कर रहे थे और कह रहे थे वीडियो में देखकर बिल्कुल नहीं लग रहा था कि उन्हें किसी बात का दुख है। जसलीन जिस मैसेज की बात (तुम भी मर जाओ) ये ट्रोलर्स में से ही किसी एक का है। फिलहाल जसलीन के वीडियो के देखने के बाद अब उनके फैंस चिंतित हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि जसलीन और शहनाज ने साथ में एक शो ' मुझसे शादी करोगे' भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+