Saif Ali Khan की रिकवरी पर सवाल उठाने वालों को मिल गया जवाब, डॉक्टरों ने बताया कैसे जल्द ठीक हुए नवाब?
Saif Ali Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री और एक्टर सैफ अली खान के लिए 16 जनवरी की रात सबसे भयानक रात थी। सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में एक घुसपैठिया दाखिल हुआ और उन पर चाकू से ताबड़तोड़ 6 हमले कर दिए। इस घटना में सैफ को कई चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पांच दिन बाद यानी 21 जनवरी को सैफ अस्पताल से घर लौट आए।
अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी के बाद ठीक होने तक सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को पांच दिन का वक्त लगा। हालांकि पांचवें दिन (21 जनवरी) जब अभिनेता व्हीलचेयर छोड़कर अपने बांद्रा स्थित घर के अंदर चले गए, तो लोगों को शक होने लगा कि क्या वाकई उनकी रीढ़ की सर्जरी हुई है? क्योंकि कई बार चाकू घोंपने के बावजूद सैफ अली खान जल्दी ठीक कैसे हो गए?

Saif Ali Khan की रिकवरी पर शिवसेना शिंदे नेता ने उठाए सवाल
यहां तक की शिवसेना शिंदे नेता संजय निरुपम ने तो उनकी सर्जरी से लेकर उनके रिकवर होने तक पर सवाल उठा दिए। संजय निरुपम ने सवाल उठाते हुए कहा था कि 2.5 इंच का चाकू घुसा, ऑपरेशन हुआ लेकिन अस्पताल से सैफ उछलते-कूदते हुए निकले। 4 दिन में कोई इतना ठीक हो सकता है क्या?
ये भी पढ़ें: 'सैफ एक कचरा, बांग्लादेशी उठा नहीं पाए', महाराष्ट्र के मंत्री ने दिया विवादित बयान, वायरल हुआ वीडियो
इस बीच अब बेंगलुरु के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कृष्णमूर्ति ने एक्टर के जल्दी ठीक होने का कारण बताया है।एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट की एक सीरीज में डॉ. कृष्णमूर्ति ने लिखा, "उन लोगों के लिए जो शक कर रहे हैं कि क्या सैफ अली खान ने असल में रीढ़ की सर्जरी करवाई थी (मजेदार बात यह है कि कुछ डॉक्टर भी!)।"
डॉक्टर ने वीडियो किया शेयर, बताया कैसे सैफ हुए ठीक?
साथ ही उन्होंने अपनी मां का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपनी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के लिए सर्जरी करवाने के कुछ ही घंटों बाद प्लास्टर में फ्रैक्चर वाले पैर के साथ चल रही थीं। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी मां को अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
पोस्ट में आगे लिखा कि, "यह 2022 का मेरी मां का वीडियो है, जब वह 78 साल की थीं और उनके पैर में प्लास्टर लगा हुआ था और उसी शाम रीढ़ की हड्डी की सर्जरी भी हुई थी। इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा कि जो डॉक्टर सैफ के ठीक होने पर संदेह कर रहे हैं... मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि उन्हें बेहतर तरीके से जानकारी लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: "ढाई इंच का चाकू घुसा,ऑपरेशन हुआ, सैफ 5 दिन में इतने फिट हो गए कि", शिंदे शिवसेना के संजय निरुपम ने उठाए सवाल
डॉक्टर ने बताया कैसे जल्द ठीक हुए नवाब?
बेंगलुरु के डॉ. दीपक कृष्णमूर्ति ने सोशल मीडिया पर बताया कि सैफ की चोट गंभीर नहीं थी। उनके अनुसार सैफ की रीढ़ की सर्जरी में सिर्फ एक मामूली रिसाव और झिल्ली (ड्यूरा मेटर) की सर्जरी की गई थी। यह एक छोटी प्रक्रिया थी, और सैफ की फिटनेस ने उन्हें जल्दी ठीक होने में मदद की।
डॉ. कृष्णमूर्ति ने अपनी मां का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने 78 साल की उम्र में रीढ़ की सर्जरी के बाद जल्दी चलना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा के कारण अब लोग बड़ी सर्जरी के बाद भी जल्दी रिकवर कर सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा, "आजकल, जिन लोगों की हृदय संबंधी बाईपास सर्जरी होती है, वे तीसरे-चौथे दिन सीढ़ियाँ चढ़ते-चढ़ते हैं! कृपया सोशल मीडिया पर आने और अपनी अज्ञानता को गर्व से प्रदर्शित करने से पहले खुद को शिक्षित करें! विशेषज्ञों से बात करें, पढ़ें और सीखें।"
सर्जन ने अच्छे से समझाया कैसे हुई जल्दी रिकवरी?
ऐसे ही डॉ. अमित थधानी, जो एक सर्जन हैं ने भी एक्टर सैफ अली खान की रिकवरी पर टिप्पणी की। उन्होंने एक्स पर लिखा, "सैफ का अस्पताल से अच्छी हालत में बाहर निकलते हुए वीडियो देखा। आधुनिक चिकित्सा की यही खूबसूरती है।"
उन्होंने समझाया, "सीएसएफ रिसाव के साथ ड्यूरल पंचर - डिफेक्ट को बंद करें, 2-3 दिनों में नाली को हटा दें और छुट्टी दे दें। आजकल, रीढ़ की बड़ी सर्जरी अपने आप में एक दिन का रेस्ट बन गई है, जिसमें बिस्तर पर आराम करने की जरूरत नहीं होती।"
डॉ. थधानी ने आगे कहा, "गर्दन के घाव की जांच करने पर पता चलता है कि यह गंभीर चोट नहीं है, इसमें केवल टांके लगाने की जरूरत है, इसके लिए भी रुकने की जरूरत नहीं है। वीडियो में गर्दन की ड्रेसिंग दिखाई दे रही है। जहां तक उपचार का सवाल है, मुझे कुछ भी संदिग्ध नहीं लगता।"
ये भी पढ़ें: शेर की तरह चलकर बिल्डिंग के अंदर घुसे सैफ अली खान, मुस्कुरा कर फैंस को बताई फिटनेस
अपने पोस्ट पर एक टिप्पणी का जवाब देते हुए डॉ. थधानी ने बताया, "मेरा अनुमान है कि हमलावर को रोकने की कोशिश करते समय उसे पीठ में चाकू मारा गया था। इसलिए सबसे अधिक संभावना है कि यह तिरछा पैरास्पाइनल हो गया हो, जहां बहुत सारी मांसपेशियां होती हैं जो ब्लेड को रीढ़ की हड्डी की नली में घुसे बिना ही तोड़ सकती हैं। अगर उसे पीठ में सामने से चाकू मारा गया होता, तो यह सीधा जाकर हड्डी से टकराता और रुक जाता, या सबसे खराब स्थिति में डिस्क के पास या रीढ़ की हड्डी में घुस जाता।"
उन्होंने समझाया कि चाकू से हमला तिरछा था, जिससे रीढ़ की हड्डी को नुकसान नहीं पहुंचा। चोट मांसपेशियों तक ही सीमित रही, जिससे सैफ को तेजी से ठीक होने में मदद मिली।












Click it and Unblock the Notifications