Saif Ali Khan केस में आरोपी शरीफुल को लेकर शॉकिंग खुलासा, पिता ने खोला ऐसा राज
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गत 16 जनवरी 2025 को एक अनजान शख्स ने जानलेवा हमला किया था। इस हादसे में एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करया गया था।
सैफ अली खान को मिली पुलिस की सुरक्षा
फिलहाल सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अपने घर वापस आ चुके हैं। इस बीच खबर आ रही है कि सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के बाद अब मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है। एक्टर के साथ-साथ उनके पूरे परिवार को पुलिस की सुरक्षा दी गई है।

सैफ अली खान के आरोपी से हो रही है पूछताछ
वहीं सैफ अली खान पर हमला करने वाले मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस केस में कुछ न कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार शरीफुल बांग्लादेश से भागकर भारत आया था।
आरोपी के पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे
-वहीं अब आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के पिता रुहुल आमीन फकीर ने एबीपी न्यूज से बातचीत की और बेटे को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि उनका बेटा बिना किसी लीगल डॉक्यूमेंट्स के भारत आया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उनका बेटा कभी भी कुश्ती का खिलाड़ी नहीं रहा है।
-मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के पिता ने बताया है कि पिछले हफ्ते शुक्रवार के दिन उन्होंने अपने बेटे से बात की थी। पिता ने कहा- उसने फोन कर पूछा था कि घर पर सब कैसे हैं। शरीफुल को हर महीने दस से पंद्रह तारीख के बीच सैलरी मिलती थी और हर महीने दस से पंद्रह हज़ार रुपये वो घर पर भेजता था।
-शरीफुल के पिता ने बताया- बेटे ने बताया था कि वह मुंबई में एक बार कम होटल में काम करता है। उसी होटल के मालिक ने शरीफुल की गिफ्तारी का वीडियो हमे भेजा था। हमलोग राजनीति से जुड़े लोग है और हमको बांग्लादेश में बीएनपी पार्टी का हिस्सा थे। मैं और मेरे दो और बेटे हैं। हमलोगों के ऊपर बहुत अत्याचार हुआ है।
-शरीफुल के पिता ने बताया- साल 2024 के जनवरी महीने में बांग्लादेश में रहना मुश्किल हो गया था। तब शेरीफुल ने मुझे कहा था कि वह भारत चला जाएगा। उसके बाद मार्च 2024 के अंत में अवैध तरीके से शरीफुल भारत चला गया था।
-शरीफुल बांग्लादेश में बाइक चलाने का काम करता था। मैंने ही उसे बाइक खरीदकर दी थी। हमारे गांव में बहुत सारे लोग बाइक चलाने का काम करते हैं। हम मोटरसाइकिल चलाने का लाइसेंस भी देते हैं। मेरे परिवार में मैं, मेरी पत्नी और तीन बेटे हैं।
-जब उनसे पूछा गया कि उनके बेटे शरीफुल ने भारत में एक बड़े कलाकार के ऊपर चाकू से हमला किया, क्या इसके बारे में उन्हें कुछ पता था। इस पर पिता ने जवाब दिया- मुझे ये नहीं पता था, मैंने ये सब टीवी चैनल में देखा था। मुझे पता भी नहीं था कि शरीफुल ने वहां किसी पर हमला करने की कोशिश की है।












Click it and Unblock the Notifications