"ढाई इंच का चाकू घुसा,ऑपरेशन हुआ, सैफ 5 दिन में इतने फिट हो गए कि", शिंदे शिवसेना के संजय निरुपम ने उठाए सवाल
Saif Ali Khan attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बीते सप्ताह उनके घर पर ही हमलावर ने चाकू से हमला किया। जिसके बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती सैफ अली खान को एक दिन पहले अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जब वो अस्पताल बाहर निकले तो काफी फिट नजर आए। इतना ही नहीं सैफ अली मीडिया वालों को देखकर हाथ हिलाते हुए भी नजर आए।
बता दें लीलावती अस्पताल में सैफ अली खान को काफी गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी रीढ़ की हड्डी और गर्दन में चाकू से गहरी चोट लगी है और उनके दो ऑपरेश किए गए हैं। वहीं पांच दिन बाद अस्पताल से बाहर निकलते हुए सैफ काफी फिट नजर आए जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी गंभीर चोटों के बावजूद इतनी जल्दी सैफ कैसे बिलकुल स्वस्थ्य नजर आ रहे?
शिंदे गुट के नेता संजय ने उठाए कई सवाल?
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना के दिग्गज नेता संजय निरूपम ने सैफ अली खान की इतनी जज्दी रिकवरी पर सवाल उठाया है। संजय निरुपन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। जिसमें नेता ने लिखा "डॉक्टरों ने कहा सैफ अली खान की पीठ में 2.5 इंच का चाकू घुसा था और ये अंदर फंस था लगातार 6 घंटे सर्जरी हुई, ये सब 16 जनवरी 2025 की बात है। अस्पताल से निकलते ही इतने फिट, वो भी केवल पांच दिन में? कमाल है?

सैफ अस्पताल से बाहर आए तो...
वहीं आज तक को दिए गए इंटरव्यू में संजय निरुपम ने सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर बात की और कहा मैं चाहता हूं कि एक्टर सैफ अली खान स्वस्थ्य रहें लेकिन जब उन पर हमला हुआ तब पूरी मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए। सरकार पर सवाल उठाए गए लेकिन जब सैफ अस्पताल से बाहर आए तो हमारे मन में कुछ और सवाल आए।
"अस्पताल से सैफ उछलते-कूदते हुए निकले"
संजय ने कहा सैफ की पीठ में ढाई इंच का चाकू घुसा और ऑपरेशन हुआ लेकिन अस्पताल से सैफ उछलते-कूदते हुए निकले, मेरा सवाल है कि क्या चार दिन इतना गंभीर मरीज इतनी जल्दी ठीक हो सकता है क्या? उन्होंने सवाल किया अस्पताल ने कहा उनके पास सैफ खून से लतपथ होकर पहुंचे थे, क्या नाबालिग बच्चा अपने पिता को ऐसी हालत में अस्पताल ले जा सकता है?
सैफ ही नहीं पुलिस की कार्रवाई पर भी उठाए सवाल
संजय निरुपन यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा पता चला है कि सैफ अली खान के घर में 8 नौकर हैं, फिर एक्टर के ऊपर इतना बड़ा हमला कैसे हो गया। इसके साथ ही संजय ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए, पुलिस ने भी 3 दिन में 3 आरोपी को अरेस्ट कर दिया। उन्होंने कहा पुलिस के रवैये से भी मैं बहुत हैरान हूं। उन्होंने कहा क्या अभियुक्त सच में बांग्लादेशी हैं या नहीं? ये देखना जरूरी होगा कि क्या कोई खेल चल रहा है क्या?












Click it and Unblock the Notifications