Saif Ali Khan की सिक्योरिटी को लेकर बड़ी खबर, अब पुलिस देगी ऐसी सुरक्षा, परिवार के लिए उठाया गया ऐसा कदम
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गत 16 जनवरी 2025 को एक अनजान शख्स ने जानलेवा हमला किया था। इस हादसे में एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करया गया था।
सैफ अली खान को मिली पुलिस की सुरक्षा
फिलहाल सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अपने घर वापस आ चुके हैं। इस बीच खबर आ रही है कि सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के बाद अब मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है। एक्टर के साथ-साथ उनके पूरे परिवार को पुलिस की सुरक्षा दी गई है।

सैफ अली खान और उनके परिवार की सिक्योरिटी
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनका परिवार बुरी तरह से डरा हुआ था। ऐसे में मामले की जांच पूरी होने तक सैफ अली खान और उनके परिवार को पुलिस की सुरक्षा दी गई है।
-सैफ अली खान और उनके परिवार की सिक्योरिटी का ख्याल रखते हुए उन्हें कितने पुलिस कर्मी सुरक्षा में दिए गए हैं, इसका खुलासा नहीं किया गया है।
-इसके अलावा सुरक्षा की कैटेगरी भी मीडिया को नहीं बताई गई है। एक्टर और उनके परिवार को एक्स, वाई या फिर जैड कौन सी कैटेगरी में सुरक्षा दी गई है इसकी जानकारी रिवील नहीं की गई है।
रोनित रॉय की प्राइवेट सिक्योरिटी
-सैफ अली खान 5 दिन लीलावती अस्पताल में रहने के बाद गत 21 जनवरी 2025 को घर वापस आए हैं। घर आते ही एक्टर ने अपनी और अपनी फैमिली की सुरक्षा के लिए बॉलीवुड के फेमस एक्टर रोनित रॉय की मदद लेने का फैसला किया है।
-रोनित रॉय की अपनी एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी है जिसका नाम ऐस सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन है। वहीं सैफ अली खान ने फैसला किया है कि वह रोनित रॉय की प्राइवेट सिक्योरिटी से पर्सनल बॉडीगार्ड रखेंगे।
सैफ पर हुए हमले को लेकर सवाल
-आपको बता दें कि केऐरके के इन सावलों से पहले भी सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर लोग सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चा करते नजर आ रहे थे। वहीं अब एक्टर के घर लौट आने के बाद भी लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
-पुलिस ने बताया है कि जांच में सैफ अली खान के घर से आरोपी की एक कैप और एक मास्क भी मिला है। पुलिस ने इसे सबूत के दौर पर जब्त कर लिया है। वहीं इस केस की अभी भी बारीकी से जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications