रणवीर सिंह के बाद अब सोशल मीडिया पर न्यूड अवतार में छाए आसिम रियाज, फैंस बोले-‘रणवीर सिंह ने बिगाड़ा’
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट के बाद अब सोशल मीडिया पर धीरे-धीरे कईं स्टार्स न्यूड फोटोशूट में तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब आसिम रियाज ने भी ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं।
मुंबई, 1 अगस्त: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर एक तरफ बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा तो वहीं कुछ सितारें उनसे इंस्पायर होकर लगातार सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में बिग बॉस के फेम एक्टर आसिम रियाज का भी नाम शामिल हो गया। उन्होंने अपनी न्यूड फोटोशूट में तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

आसिम रियाज ने कराया न्यूड फोटोशूट
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट के बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके लिए एक्टर के खिलाफ ना सिर्फ एफआईआर दर्ज की गई बल्कि उन्हें सोशल मीडिया से तस्वीरें हटाने के लिए ट्रोल भी किया गया। अब रणवीर सिंह के फोटोशूट के बाद इस लिस्ट में बिस बॉस फेम आसिम रियाज का भी नाम शामिल हो गया है। रणवीर सिंह से इंस्पायर होकर अब आसिम ने भी अपना न्यूड फोटोशूट कराया। जिससे उन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
आसिम रियाज अपने इस लेटेस्ट न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। आसिम ने इंस्टाग्राम पर अपनी सालों पुरानी ये तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए। आसिम की इन तस्वीरों को देख जहां एक तरफ फैंस उनका फिजिक देख उनके दीवाने होते दिखे। बता दें कि, आसिम फिटनेस फ्रिकनेस हैं और ये तस्वीरें इसका सबूत है।
सोशल मीडिया पर हुए जमकर ट्रोल
अब आसिम रियाज ने सोशल मीडिया पर उस वक्त तस्वीरें शेयर जब रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में आसिम रियाज का ये फोटोशूट देख फैंस उन्हें भी लगातार ट्रोल कर रहे हैं। ज्यादातर लोग इस फोटोशूट को रणवीर सिंह की इंस्पीरेशन बता रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस ने तो भी कह डाला कि 'रणवीर सिंह ने बिगाड़ा है'।
आसिम रियाज ने किया रिपोस्ट
आपको बता दें कि, जो तस्वीर आसिम रियाज ने सोशल मीडिया पर शेयर की है वो लेटेस्ट फोटोशूट की नहीं बल्कि साल 2017 की है। जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर रिशेयर किया है। आसिम रियाज एक जाने माने मॉडल हैं और वह अक्सर फिटनेस को लेकर तारीफ बटोरते हैं। वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो उन्होंने हाल ही में पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। जिसके लिए उनके खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज कराई गई।

रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड सितारे
जहां रणवीर सिंह को एक तरफ सोशल मीडिया पर लगातार उनके न्यूड फोटोशूट के लिए जमकर ट्रोल किया गया। ये मामला शायद रणवीर सिंह के लिए कईं मुश्किलें खड़ा कर सकता है। लेकिन इस बीच एक्टर को कईं बॉलीवुड सितारों ने सपोर्ट किया। अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा जैसे तमाम सेलिब्रिटी ने रणवीर सिंह के इस न्यूड फोटोशूट को इंस्पीरेशन बताया।












Click it and Unblock the Notifications