रणबीर-आलिया की शादी के बाद मां नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर को याद कर लिखी ये बात

रणबीर-आलिया की शादी के बाद मां नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर को याद कर लिखी ये बात

मुंबई, 15 अप्रैल: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सदा के लिए एक दूजे के हो गए। रणबीर को अपनी शादी में अपने दिवंगत पापा ऋषि कपूर की सबसे अधिक कमी खली। नीतू कपूर ने बेटे की शादी के ए‍क दिन बाद शुक्रवार को एक पोस्‍ट शेयर अपने मन की बात लिखी।

णबीर कपूर के साथ फोटो पोस्ट की और लिखी ये बात

णबीर कपूर के साथ फोटो पोस्ट की और लिखी ये बात

बता दें दुल्‍हा रणबीर की मां नीतू कपूर ने बेटे की शादी में हाथों में जो मेहंदी रचाई उसमें दिवंगत पति ऋषि कपूर का नाम लिखवाया था। बेटे की शादी में नीतू कपूर पति ऋषि कपूर को बहुत मिस किया। दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने वहीं आज रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा उनकी इच्छा पूरी हो गई है।

यह कपूर साहब को समर्पित है

यह कपूर साहब को समर्पित है

नीतू कपूर ऋषि कपूर को याद करते हुए आए दिन थ्रोबैक पोस्ट शेयर करती हैं। दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को निधन हो गया था। चूंकि कल पूरे कपूर खानदान के लिए एक बड़ा दिन था, नीतू ने दुल्‍हा बने बेटे रणबीर कपूर के साथ तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि दिवंगत ऋषि कपूर की इच्छा पूरी हो गई है। यह कपूर साहब को समर्पित है।

ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर की शादी के बारे में बोली थी ये बात

ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर की शादी के बारे में बोली थी ये बात

बता दें मीना अय्यर जिन्‍होंने ऋषि कपूर की आत्मकथा खुल्लम खुल्ला लिखी थी। एक इंटरव्यू में मीना ने साझा किया था कि महान अभिनेता चाहते थे कि उनके बेटे की प्राइवेसी बनी रहे। ऋषि कपूर ने मुझसे कहा था कि अगर रणबीर एक अंतरंग शादी चाहते हैं तो वह ठीक रहेगा। यह उनका डिसीजन होगा। अगर शादी में केवल 45 लोग भी आएं तो तब भी कर्न्‍फटेबल टेबल हूं। मैं अपने दोस्तों, शुभचिंतकों को आशीर्वाद देने के लिए कहूंगा।" मैं माफी मांगूंगा और समझाऊंगा कि सभी को आमंत्रित नहीं किया जा सकता क्योंकि रणबीर एक निजी व्यक्ति हैं। मैं उनकी निजता का सम्मान करता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+