मां की मौत के 5 दिन बाद बीच सड़क रोने चिल्लाने लगीं राखी सावंत, कहा- मेरी शादी खतरे में है, इसे बचा लो

Rakhi Sawant Marriage in Danger: वीडियो में राखी सावंत फूट फूटकर रोती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि उनका निकाह खतरे में हैं और वह इस समय बहुत ही ज्यादा डिप्रेशन से जूझ रही हैं।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Marriage in Danger: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। पहले राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ अपनी शादी की खबर लोगों को दी। उसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने कहा कि आदिल इस शादी से मना कर रहे हैं। हालांकि बाद में आदिल खान ने राखी सावंत को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया और शादी की सच्चाई भी लोगों के सामने रखी। हाल ही में राखी सावंत की मां का निधन हो गया है जिसके बाद से वह काफी दुखी नजर आ रही हैं। अब राखी सावंत ने एक और बड़ा खुलासा किया है। उनकी मां का निधन हुए अभी 5 ही दिन हुए हैं और इसी बीच राखी का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह रोती बिलखती नजर आ रही हैं। वह चीख चीखकर कह रही हैं कि उनकी शादी खतरे में है।

रोती चिल्लाती नजर आई राखी सावंत

रोती चिल्लाती नजर आई राखी सावंत

आपको बता दें कि 5 दिन पहले ही राखी सावंत की मां का निधन हुआ था। राखी की मां को ब्रेन ट्यूमर हुआ था और उनका लंबे समय से अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी बीच राखी सावंत का एक नया वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत फूट फूटकर रोती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि उनका निकाह खतरे में हैं और वह इस समय बहुत ही ज्यादा डिप्रेशन से जूझ रही हैं। वहीं कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद राखी सावंत की आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि राखी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का मजाक बना रखा है।

राखी ने कहा- मेरी शादी खतरे में है

राखी ने कहा- मेरी शादी खतरे में है

वहीं राखी के फैंस की मानें तो वह सही में काफी परेशान चल रही हैं। इस समय उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक तो उनकी मां का निधन हुआ है और दूसरा वह अपनी शादी से भी परेशान हैं। ऐसे में वह कैसे हर रिश्ते को खेल बना सकती हैं। राखी के फैंस की मानें तो इस समय वह कैसे नई चीजों को लेकर बिलख कर रो सकती हैं।

राखी सावंत के रोने का वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि पैपराजी ने हाल में ही राखी सावंत को मुंबई में स्पॉट किया था। इस दौरान राखी ने बताया कि उनकी शादी खतरे में हैं। ये बताते हुए राखी फूट फूटकर रोने लगीं। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले राखी सावंत ने दावा किया था कि उन्होंने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ साल 2022 में ही शादी कर ली थी। उन्होंने शादी के बाद धर्म बदल लिया है और अपना नाम फातिमा रख लिया है। शुरुआत में आदिल खान अपनी शादी को लेकर चुप थे लेकिन कुछ दिन बाद उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया था।

राखी ने कहा- मुझे मेरी शादी बचानी है

राखी ने कहा- मुझे मेरी शादी बचानी है

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत अपनी शादी की बात पर जोर जोर से रोने लगती हैं और कहती हैं कि उनकी शादी खतरे में है। राखी सावंत पैपराजी से कहती हैं- मेरी शादी खतरे में है। मुझे मेरी शादी बचानी है। शादी कोई मजाक नहीं है। किसी को क्या मिलता है मेरी जिंदगी में आकर। किसी को क्या मिल रहा है जो मेरी शादीशुदा जिंदगी में आ रहा है। मुझ पर जुल्म मत करो। मुझे अब डिस्टर्ब मत करो।

लोगों ने राखी सावंत को कहा ड्रामेबाज

लोगों ने राखी सावंत को कहा ड्रामेबाज

पूरे वीडियो में राखी सावंत रोती बिलखती और चिल्लाती नजर आ रही हैं। वह वीडियो में कह रही हैं- खुदा मुझे मार क्यों नहीं देता। मैं बहुत परेशान हूं। राखी सावंत के इस वीडियो को देखकर लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ये बहुत ही दर्दनाक है कि जिसकी मां को गुजरे तीन दिन भी नहीं हुए वह दोबारा ड्रामा मोड में आ गई है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- शादी का ड्रामा बहुत हुआ, अब कोई नया ड्रामा करो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+