Photos: शादी के बाद कैटरीना की बहन ने इस तरह किया जीजा विक्की कौशल का फैमिली में स्वागत
मुंबई, 10 दिसंबर। अपने लाखों मेल-फीमेल्स फैंस का दिल तोड़ आखिरकार एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने गुरुवार को शादी कर ली। सोशल मीडिया पर इस क्यूट कपल की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिस पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। विक्की-कैटरीना को हर प्रोफेशन से जुड़े लोग बधाई संदेश दे रहे हैं। वहीं विक्की कौशल की इकलौती साली यानी कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जीजा का अपने फैमिली में स्वागत किया है।

शादी के बंधन में बंधे विक्की-कैटरीना
आपको बता दें कि राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के साथ हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार शादी की। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच गुरुवार शाम शादी के बाद की कुछ तस्वीरें सामने आईं, हालांकि थोड़ी देर बाद ही विक्की और कैटरीना ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं। दुल्हन के जोड़े में कैटरीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

कैटरीना की बहन ने ऐसे किया विक्की का स्वागत
शादी के बाद कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ ने बड़े ही मजेदार अंदाज में अपने जीजा यानी विक्की कौशल का फैमिली में स्वागत किया। इसाबेल ने विक्की-कैटरीना की फेरे लेते हुए एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कल मुझे एक भाई मिला, हमारे पागल परिवार में आपका स्वागत है। हम इतने लकी नहीं थे कि आप हमारी किस्मत में होते। आप दोनों को ढेर सारा प्यार और दुनियाभर की खुशियां मिले।'

विक्की के भाई सनी ने किया पोस्ट
शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद से विक्की-कैटरीना को कई सेलेब्स से शुभकामनाएं मिल रही हैं। विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल ने भी अपने परिवार में कैटरीना का स्वागत किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आज दिल में एक और जगह बन गई है. परिवार में आपका स्वागत है परजाई जी. आप दोनों को ढेर सारा प्यार और दुनिया भर की खुशियां मिले।' सनी ने भी वही फोटो पोस्ट की है जो इसाबेल ने की थी।

फोटोज का था बेसब्री से इंतजार
गौरतलब है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशन के राजस्थान रवाना होने के बाद से ही फैंस बेसब्री से शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे। शादी में कई मेहमान शामिल हुए, हालांकि उनकी तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं। विक्की और कैटरीना की शादी की रस्में 7 दिसंबर से शुरू हुई थी। कैटरीना कैफ जहां लाल दुल्हन के जोड़े में नजर आईं, वहीं विक्की ने गोल्डन शेरवानी पहली हुई थी।

घर को लौटा शादी-शुदा जोड़ा
सवाई माधोपुर के फोर्ट बड़वारा के सिक्स सेंस रिजॉर्ट में शादी के बाद कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शुक्रवार की सुबह जयपुर हवाई अड्डे के लिए एक हेलीकॉप्टर लेते हुए देखा गया। भारी सुरक्षा के बीच हेलीकॉप्टर चार्टर पर सवार नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। तस्वीरों में कैटरीना कैफ पेस्टल पीले रंग की कुर्ती में काफी खूबसूरत लग रही हैं, जबकि विक्की कौशल को कुर्ता पहने देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Vicky Katrina Wedding Photo: विक्की-कैटरीना ने इंस्टा पर शेयर की शादी की पहली फोटो, देखें












Click it and Unblock the Notifications