KGF-2 की सफलता के बाद सुपरस्टार यश ने शेयर किया पहला वीडियो, बेटी कह रही है- 'सलाम रॉकी भाई...'

KGF-2 की सफलता के बाद सुपरस्टार यश ने शेयर किया पहला वीडियो, बेटी कह रही है-सलाम रॉकी भाई

चेन्नई, 01 मई: अभिनेता यश स्टारर केजीएफ: चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी धूम मचा दी है। 14 अप्रैल को रिलीज होने के दिन से फिल्म सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वास्तव में, यह दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर वैश्विक हिट बन गई है। केजीएफ: चैप्टर 2 2018 की केजीएफ: चैप्टर 1 का सीक्वल फिल्म है। हीरोपंती 2 और रनवे 34 जैसी हिंदी फिल्में केजीएफ के सामने नहीं चल पा रही है। ऐसे में हर कोई सुपरस्टार यश के सोशल मीडिया पोस्ट का इतंजार कर रहा था, हर कोई जानना चाहता है कि यश फिल्म की सफलता का जश्न कैसे मना रहे हैं। आखिरकर केजीएफ: चैप्टर 2 की सफलता के बाद यश ने इंस्टाग्राम पर पहली वीडियो शेयर की है।

KGF-2 की सफलता के बाद परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं यश

KGF-2 की सफलता के बाद परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं यश

अपनी फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 की सफलता के बाद, यश ने अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। जिसे जुड़ा सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने अपनी बेटी आयरा का एक वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वीडियो देख आपका दिन बन जाएगा, यह सबसे प्यारी चीज होगी जो आप इंटरनेट पर आज देखेंगे।

यश की बेटी हर दिन सुबह कहती है- सलाम रॉकी भाई

यश की बेटी हर दिन सुबह कहती है- सलाम रॉकी भाई

यश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 30 अप्रैल को एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनकी प्यारी बेटी आयरा केजीएफ 2 की भारी सफलता पर अपने पिता के गाने को गाते दिख रही हैं। यश ने अपनी बेटी के गायन का एक प्यारा वीडियो पोस्ट किया, जिसमे आयरा कहती है, ''सलाम रॉकी भाई... रॉकी...रॉकी.. सलाम रॉकी भाई''

जिन लोगों ने फिल्म नहीं देखी है, उन्हें बता दें कि केजीएफ: चैप्टर 1 और केजीएफ: चैप्टर 2 में यश के किरदार का नाम रॉकी है। फिल्म के एक गाने के बोल हैं ''सलाम रॉकी भाई''

यश ने वीडियो शेयर कर कहा- 'ये सुबह की रस्म है...'

यश ने वीडियो शेयर कर कहा- 'ये सुबह की रस्म है...'

अपने प्रशंसकों के साथ वीडियो साझा करते हुए, यश ने लिखा, "ये सुबह की रस्म...रॉकी "बॉय" के मजाक से शुरू होती है।'' वीडियो के अंत में यश को वाह बोलते भी सुना जा सकता है। हालांकि वीडियो यश कहीं दिखाई नहीं देते हैं।

फैंस के लिए यश ने दिया स्पेशल मैसेज

फैंस के लिए यश ने दिया स्पेशल मैसेज

कुछ दिनों पहले यश ने अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए एक खास मैसेज शेयर किया था। अपनी फिल्म केजीएफ 2 पर प्यार बरसाने के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए, यश ने कहा था, "मैं उस छोटे लड़के की तरह हूं जिसे इस दिन को देखने का विश्वास था। मैं ऐसी स्थिति में हूं जहां धन्यवाद बहुत बड़ा नहीं है लेकिन फिर भी मैं मुझ पर इतना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए आप में से हर एक को दिल की गहराइयों से धन्यवाद देना चाहता हूं। धन्यवाद दोस्तों। मेरी पूरी केजीएफ टीम की ओर से, मैं आपको बस इतना बता सकता हूं कि हम सभी वास्तव में अभिभूत हैं और हम चाहते थे आप सभी को एक बेहतरीन सिनेमा का अनुभव मिले। मुझे आशा है कि आप इसका आनंद ले रहे होंगे और इसका आनंद लेना जारी रखेंगे।"

KGF 2 ने कमाए 1000 करोड़, ऐसा करने वाली बनी चौथी भारतीय फिल्म

KGF 2 ने कमाए 1000 करोड़, ऐसा करने वाली बनी चौथी भारतीय फिल्म

14 अप्रैल 2022 को रिलीज होने के बाद से KGF 2 ने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। केजीएफ-2 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली भारत की चौथी फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में पहले से दंगल, बाहुबली2 और आरआरआर शामिल थी। अब इसमें केजीएफ-2 का भी नाम जुड़ गया है।

हीरोपंती 2 और रनवे 34 जैसी फिल्म KGF 2 के सामने नहीं चल पा रही

हीरोपंती 2 और रनवे 34 जैसी फिल्म KGF 2 के सामने नहीं चल पा रही

हीरोपंती 2 और रनवे 34 जैसी हिंदी फिल्म केजीएफ-2 के सामने नहीं चल पा रही है। KGF फ्रैंचाइज़ी की लोकप्रियता ऐसी है कि अकेले इसके हिंदी संस्करण ने भी हाल ही में 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिलहाल इसने 360.31 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह राशि कोविड-19 महामारी के दौरान किसी भी बॉलीवुड फिल्म के रिलीज से बहुत बड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+