काजोल के बाद अब पति अजय देवगन ने मुंबई में खरीदी करोड़ों की नई प्रॉपर्टी, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
Ajay Devgn New Property: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। खबर है कि अजय देवगन ने मुंबई में एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है। इस प्रॉपर्टी की कीमत करोड़ों में है। उन्होंने साल 2021 में मुंबई में जुहू इलाके में 47.5 करोड़ रुपये का एक आलीशान बंगला खरीदा था। अब करीब दो साल बाद उन्होंने 45.09 करोड़ रुपये में पांच ऑफिस यूनिट खरीदा है।
डेटा एनलिस्ट फर्म 'सीआरई मेट्रिक्स' के मुताबिक, अजय देवगन ने ये नया इन्वेस्टमेंट मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में किया है। इन पांचों ऑफिस यूनिट का कुल एरिया 13293 स्क्वायर फीट का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन की ये नई प्रॉपर्टी मुंबई के ओशिवारा में स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग में है, जो वीर देसाई रोड के पास है।

अजय देवगन की नई प्रॉपर्टी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन ने वीर सावरकर प्रोजेक्ट नाम के सेलर से ये करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है। जानकारी के अनुसार इन पांच ऑफिस यूनिट में से तीन यूनिट सिग्नेचर बिल्डिंग के 16वें फ्लोर पर है, जो 8405 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसकी कीमत 30.35 करोड़ रुपये बताई जा रही है और इसके लिए अजय देवगन ने 1.82 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी अदा की है।
गत 19 अप्रैल को करवाई थी रजिस्ट्री
इसी बिल्डिंग के 17वें फ्लोर पर अजय देवगन ने दो और ऑफिस यूनिट खरीदे हैं जो 4893 स्क्वायर फीट के हैं। इनकी कीमत 14.74 करोड़ रुपये है। इसके लिए अजय देवगन ने 88.44 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। खबर है कि अजय देवगन ने गत 19 अप्रैल 2023 को इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाई थी। रजिस्ट्री ऑफिस के कागजात में ये पांचों ऑफिस यूनिट विशाल वीरेंद्र देवगन के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। दरअसल विशाल वीरेंद्र देवगन ही अजय देवगन का असली नाम है।
काजोल ने भी खरीदा था आलीशान अपार्टमेंट
वहीं कुछ दिनों पहले ही, अजय देवगन की पत्नी और एक्ट्रेस काजोल ने भी मुंबई के एक पॉश इलाके में 16.5 करोड़ रुपये में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। ये अपार्टमेंट 2493 स्क्वायर फीट का है और इसके साथ चार कार पार्किंग स्पेश भी उपलब्ध है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काजोल ने भी ये प्रॉपर्टी गत अप्रैल महीने में ही भारत रियलिटी वेंचर्स से खरीदी है। इसकी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री गत 13 अप्रैल 2023 को करवाई गई है।
साल 2021 में अजय देवगन ने खरीदा था बंगला
इससे पहले साल 2021 में अजय देवगन ने मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान बंगला खरीदा था। फिलहाल उस बंगले के रेनोवेशन का काम चल रहा है। इस बंगले के लिए अजय देवगन ने 47.50 करोड़ रुपये खर्च किए थे। एक्टर की ये प्रॉपर्टी कपोले कॉपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी का हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications