ऋतिक के बाद पूर्व पत्नी सुजैन भी ब्वॉयफ्रैंड के साथ आईं नजर, जानिए कौन हैं अर्सलान गोनी

मुंबई, 06 अप्रैल। ऋतिक रोशन अपनी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा के साथ-साथ अपने निजी रिश्तों की वजह से भी चर्चा में है। हाल ही में ऋतिक रोशन को उनकी गर्लफ्रैंड सब आजाद के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। जहां दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े जा रहे थे। ऋतिक और सबा मुंबई से गोवा के लिए रवाना हुए जहां दोनों ने एक साथ पार्टी की। दरअसल गोवा में ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने एक नया रेस्टोरेंट खोला है, इसी की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए ऋतिक अपनी गर्लफ्रैंड सबा के साथ गोवा पहुंचे थे। दिलचस्प बात यह है कि यह पार्टी सुजैन खान ने ही आयोजित की थी जिसमे खुद सुजैन अपने ब्वॉयफ्रैंड अर्सलान गोनी के साथ पहुंची थीं।

पहले ऋतिक और अब सुजैन अपने लव पार्टनर के साथ नजर आए

पहले ऋतिक और अब सुजैन अपने लव पार्टनर के साथ नजर आए

जिस तरह से ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रैंड सबा आजाद के साथ हाथ में हाथ पकड़े मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए ठीक उसके बाद सुजैन खान भी अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ पहली बार एक साथ नजर आईं। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ऋतिक रोशन और सबा एक साथ नजर आएं हैं। इससे पहले भी दोनों मुंबई के एक रेस्टोरेंट में एक साथ नजर आ चुके हैं जहां दोनों डिनर डेट पर गए थे। लेकिन इस बार ऋतिक सबा के साथ खुलकर एयरपोर्ट में साथ नजर आए और उसके बाद सुजैन भी अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ नजर आईं।

अर्सलान और सुजैन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

अर्सलान और सुजैन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

जिस रह से सुजैन अपने ब्वॉयफ्रैंड अर्सलान गोनी के साथ नजर आईं उसके बाद लगातार चर्चा हो रही है कि आखिर गोनी कौन हैं और क्या करते हैं। हालांकि अर्सलान और सुजैन ने एक दूसरे के साथ रिश्तों के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, एक दूसरे की पोस्ट पर लाइक और कमेंट करते हैं। दोनों की फोटो में साफ देखा जा सकता है कि वह एक दूसरे क कितना करीब हैं।

कौन हैं अर्सलान

कौन हैं अर्सलान

अर्सनाल गोनी की बात करें तो वह भी एक अभिनेता हैं। उनके भाई एली गोनी टीवी एक्टर हैं। उन्होंने फिल्म जिया और जिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अनुपम खेर की एक्टिंग एकेडमी से अर्सलान ने अभिनय की ट्रेनिंग ली है। सुजैन और अर्सलान गोनी पिछले हफ्ते टर्की गए थे। जहां अर्सनाल फिल्म लव एक तरफा के लिए शूट कर रहे थे। हालांकि फिल्म को लेकर अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है। लेकिन दोनों ने एक दूसरे के साथ कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर टर्की की यात्रा के दौरान शेयर की थी।

2014 में ऋतिक-सुजैन का तलाक

2014 में ऋतिक-सुजैन का तलाक

बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बीच 2014 में तलाक हो गया था। दोनों के दो बेटे रेहान और रिदान हैं। सुजैन खान पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं और खुद का कपड़ों का ब्रांड भी चलाती हैं, जिसा नाम द लेबल लाइफ है, इसमे उनके साथ बिपाशा बसु और मलाइका अरोड़ा साथ हैं। वहीं ऋतिक की गर्लफ्रैंड सबा की बात करें तो वह एक्ट्रेस के साथ गायिका और म्युजिशियन भी हैं। दिल कबड्डी और मुझसे फ्रैंडशिप करोगे में भी वह नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा हाल ही में नेटफ्लिक्स पर फील्स लाइक इश्क में भी सबा नजर आईं थी। आखिरी बार रॉकेय ब्यॉज में वह दिखी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+