आदिल खान पर केस करने के बाद अब राखी सावंत ने शेयर किया बेडरूम वीडियो, पति के साथ की ऐसी हरकत
Rakhi Sawant Bedroom Video: राखी सावंत ने पति आदिल खान के साथ अपना बेडरूम वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह आदिल के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रही हैं।

Rakhi Sawant Bedroom Video: सोशल मीडिया की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से वह अपनी शादी को लेकर किए गए चौंकाने वाले खुलासों की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने का आरोप लगाया है। राखी सावंत ने आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह परेशान होने के बावजूद हर दिन अपने इंस्टाग्राम पर कोई न कोई वीडियो पोस्ट कर रही हैं। इसी बीच राखी ने आदिल के साथ अपना एक बेडरूम वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
राखी ने शेयर किया बेडरूम वीडियो
राखी सावंत ने पति आदिल खान के साथ अपना बेडरूम वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह आदिल के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रही हैं। दोनों का ये वीडियो काफी पुराना है। इसे शेयर करते हुए राखी ने कैप्शन में टूटे हुए दिल वाली कई सारी इमोजी बनाई हैं। वीडियो को देखकर राखी सावंत खुद काफी इमोशनल हो गई थीं और उन्होंने कहा कि अब मेरी जिंदगी में कभी कुछ ठीक नहीं होगा।

लोगों ने कही ऐसी बात
इस बेडरूम वीडियो को लेकर राखी सावंत को लोग एक बार फिर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- अनफॉलो कर रही हूं, क्योंकि तुम्हारे ड्रामे देखकर थक गई हूं। इसके अलावा एक शख्स ने लिखा है- इस वीडियो का अब क्या मतलब है राखी जी।
प्रेग्नेंट हैं आदिल की गर्लफ्रैंड
आपको बता दें कि हाल ही में राखी सावंत ने आदिल से जुड़ा एक और हैरान कर देना वाला खुलासा किया है। राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें राखी कह रही हैं- हाल ही में आदिल पर मैसूर में एक ईरानी स्टूडेंट ने रेप का केस दर्ज कराया है। दूसरी ओर आदिल खान की गर्लफ्रेंड तनु चंदेल प्रेग्नेंट हैं और मां बनने वाली हैं। मेरे लिए काफी शॉकिंग है ये सब। आदिल तुमने मेरे साथ बेबी का प्लान किया था, मैं आपकी पत्नी हूं और आप अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ बेबी प्लान कर रहे हो।
प्रेग्नेंट हैं आदिल की गर्लफ्रैंड
आपको बता दें कि हाल ही में राखी सावंत ने आदिल से जुड़ा एक और हैरान कर देना वाला खुलासा किया है। राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें राखी कह रही हैं- हाल ही में आदिल पर मैसूर में एक ईरानी स्टूडेंट ने रेप का केस दर्ज कराया है। दूसरी ओर आदिल खान की गर्लफ्रेंड तनु चंदेल प्रेग्नेंट हैं और मां बनने वाली हैं। मेरे लिए काफी शॉकिंग है ये सब। आदिल तुमने मेरे साथ बेबी का प्लान किया था, मैं आपकी पत्नी हूं और आप अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ बेबी प्लान कर रहे हो।
'आदिल ने मुझे जिंदा लाश बना दिया'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राखी पैपराजी को अपनी दर्दभरी कहानी सुनाती नजर आ रही थीं। राखी सावंत ने वीडियो में कहा था- खुदा ने देखा है, कैसे उसने मुझे बाथरुम में ले जाकर मारा...मैं कितना रोई हूं। आदिल ने मुझे जिंदा लाश बना दिया है। मेरे बहुत सपने थे, मैं मां बनना चाहती थी, एक अच्छी पत्नी बनना चाहती थी, लेकिन उसने मुझे धोखा दे दिया।

'आदिल ने मेरे न्यूड वीडियो बना लिए थे'
राखी सावंत ने वीडियो में आगे कहा था- उसने मेरे इमोशन्स के साथ खिलवाड़ किया है। उसने मुझे धोखा दिया है। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। मैं उसके साथ जीना चाहती थी लेकिन उसने मुझे तोड़ दिया है। वहीं ईटाइम्स से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा था- आदिल मुझे छोड़कर अपनी नई गर्लफ्रेंड तनु चंदेल से शादी करना चाहते थे। आदिल ने मेरे न्यूड वीडियो बना लिए थे और उन्हें लोगों को बेच दिया था। मेरा केस साइबर क्राइम विभाग के साथ चल रहा है। वह अब तनु से शादी करना चाहता है। द थर्ड टाइम। प्लीज भगवान मुझे बचा लो।












Click it and Unblock the Notifications