बेघर होकर बहुत गिड़गिड़ाईं अर्चना गौतम, फैंस का फूटा गुस्सा, जल्द ही दर्शकों को मिलेगी खुशखबरी
अर्चना गौतम को शो से बाहर निकालने की खबर जबसे आई है, फैंस काफी गुस्से में हैं। इस बीच फैंस के लिए एक खुशखबरी भी है। वो ये कि, अर्चना गौतम की शो में जल्द एंट्री भी हो सकती है।
Archana Gautam: 'बिग बॉस' के घर में अगर पूरे दिन किसी की आवाज सुनाई देती रहती है, तो वो है अर्चना गौतम। किसी भी मुद्दे पर अर्चना गौतम बड़ी ही बेबाकी से अपनी राय रखती हुई दिखाई देती हैं। ये भी देखा जा रहा है कि अर्चना घर में किसी भी ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं। अर्चना को कभी किसी के साथ उठते बैठते, तो फिर दूसरे ही पल उसी शख्स पर बरसते देखा जाता है। अर्चना का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है। लेकिन लगता है घर में एक शख्स है, जिसके साथ अर्चना की दाल बिल्कुल भी नहीं गल रही है। वो शख्स कोई और नहीं, बल्कि मराठी बिग बॉस विनर शिव ठाकरे हैं। हाल ही में शिव ठाकरे संग अर्चना गौतम की लड़ाई के बाद हाल कुछ ऐसा हो गया, कि अर्चना को घर से बेघर कर दिया गया। इसके बाद अर्चना गौतम घर में बने रहने के लिए काफी गिड़गिड़ाईं। शो में अर्चना के ना होने से एंटरटेनमेंट के डोज में भी कमी आएगी। ऐसे में सबकी निगाहें बिग बॉस के फैसले पर टिकी हुई हैं। इस बीच खबर आ रही है कि अर्चना गौतम की फिर घर में वापसी होगी।

अर्चना को दिखाया बाहर का रास्ता
शिव संग अकसर अर्चना को बहस करते देखा जाता है लेकिन हाल ही में अर्चना गौतम की शिव के साथ बहुत ही गंदी लड़ाई हो गई। लड़ाई इस हद तक जा पहुंची, कि अर्चना गौतम ने अपना आपा ही खो दिया। इसके बाद अर्चना को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। ये रास्ता बिग बॉस नहीं, बल्कि खुद शिव ठाकरे ने दिखाया।

जल्द होगी शो में वापसी
ई टाइम्स की खबर के मुताबिक, अब गेम उल्टी पड़ने वाली है। जी हां! बिग बॉस के घर से अर्चना के फैंस के लिए एक खबर सामने आ रही है कि उनकी घर में वापसी भी हो जाएगी। जल्द ही मेकर्स अर्चना गौतम को शो में वापस लेकर आएंगे।

शिव और घरवालों से मांगी माफी
सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई कि अर्चना गौतम ने न केवल शिव बल्कि अन्य घरवालों से भी माफी मांगी। इसके बाद इस बात को स्वीकार करते हुए बिग बॉस ने उन्हें माफ कर दिया। अब शो में अर्चना की वापसी लेकर ये कदम उठाया जा सकता है। अब अर्चना की वापसी की खबर सुनने के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड और खुश नजर आ रहे हैं।

अर्चना के इविक्शन से भड़के फैंस
सोशल मीडिया पर अर्चना के घर से बाहर निकलने की खबर सुनने के बाद फैंस काफी भड़क उठे थे। अर्चना के फैंस इस कदर खफा हो गए, कि उन्होंने बिग बॉस न देखने तक की बात कह डाली। कई लोगों ने अर्चना गौतम के शो से बाहर होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

जमकर एंटरटेन करती हैं अर्चना
बताते चलें कि अर्चना गौतम बिग बॉस में दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रही हैं। एक अर्चना ही हैं, जिनकी आवाज हर वक्त शो में गूंजती रहती है। भले ही कोई बात करे या ना करे, अर्चना गौतम की आवाज हर वक्त छाई रहती है। अर्चना हर बार घरवालों की बोलती बंद कर देती है।

मशहूर हैं अर्चना के डायलॉग
अर्चना का एक डायलॉग सोशल मीडिया पर खूब छाया रहता है वो है-मार-मारकर मोर बना दूंगी। अर्चना जब भी गुस्से में होती हैं, ये डायलॉग जरूर बोलती हैं। घरवाले भी अर्चना संग लड़ाई में कभी-कभी उनका ये डायलॉग दोहरा देते हैं। ऐसे में फैंस का जबरदस्त एंटरटेनमेंट करने वाली अर्चना गौतम को शो से निकालकर मेकर्स फैंस के गुस्से का शिकार नहीं होना चाहते।












Click it and Unblock the Notifications