सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद राहुल रॉय ने युवा एक्टर्स को दी खास सलाह, साझा किया ब्रेन स्ट्रोक का अनुभव
मुंबई, 06 अगस्त। आशिकी फिल्म स्टार राहुल रॉय को पिछले साल ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद वह अब धीरे-धीरे इससे उबर रहे हैं। अपने इस अनुभव को अब राहुल रॉय ने युवा एक्टर्स के साथ शेयर किया है। राहुल जब कारगिल मुश्किल चुनौतियों में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उस वक्त उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो गया था। एक इंटरव्यू में राहुल ने कहा कि युवा एक्टर्स को जोखिम लेना चाहिए लेकिन अपने जीवन को दांव पर लगाकर नहीं। दरअसल हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी, जिसके बाद राहुल रॉय ने युवा एक्टर्स के साथ अपना अनुभव शेयर किया है।

जिंदगी को कभी दांव पर ना लगाएं
राहुल रॉय ने कहा कि मुझे ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, उस वक्त मैं डॉक्टरों की देखरेख में था और काफी दवाओं का सेवन कर रहा था। लेकिन अब जब मैं पीछे देखता हूं तो मुझे उन चीजों का एहसास होता है। इस घटना से मैंने बहुत कुछ सीखा है, हमे बतौर एक्टर बहुत ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहिए, हमे अपने जीवन को दांव पर लगाकर चीजें नहीं करनी चाहिए। किसी भी चीज को करने लग जाना खतरनाक होता है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें इसके बारे में बहुत जानकारी नहीं है। लोग जब जीवन में लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस तरह के जोखिम उठाते हैं तो उन्हें मुश्किलों का सामना करना पडता है।

युवाओं को नसीहत
आशिकी फेम ने कहा कि मैं इस पीढ़ि के युवाओं से यह खास तौर पर कहना चाहता हूं तो एक्टर्स बनना चाहते हैं और फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना चाहते हैं। अपने काम को खुद के ऊपर हावी ना होने दें, किसी को भी आपका अतिरिक्त फायदा ना उठाने दें, अपने आपको दांव पर ना लगाएं। क्योंकि यह सबसे डरावनी चीज है जो किसी के साथ हो सकती है। आपको सही प्रोफेशन ही जीवन में चुनना चाहिए।
Recommended Video

बहन का शुक्रिया अदा किया
जिस तरह से ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल रॉय सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं और उनकी तबीयत ठीक हो रही है उसके लिए राहुल ने अपनी बहन को शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि वो इस बात को सुनिश्चित करती थी कि मैं पोषणयुक्त खाना खाऊं, नियमित व्यायाम करूं, वह मुझे देखती रहती थी कि मेरी सांसे चल रही है या नहीं। राहुल ने कहा कि मैंने अपनी गलत आदतें छोड़ दी हैं, मैंने सिगरेट पीना, मीट खाना छोड़ दिया है।

2007 में जीता था बिग बॉस
बता दें कि राहुल रॉय भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं और वह शो को जीत भी चुके हैं। वह 2006 में बिग बॉस का हिस्सा थे। 26 जून 2007 को उन्होंने शो को जीता था। राहुल रॉय ने आशिकी, सपने साजन के, फिर तेरी कहानी जैसी फिल्मों में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications