अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, अब क्या कहेंगे एक्स बॉयफ्रेंड
Arjun Kapoor-Malaika Arora Post: बॉलीवुड के सुपर डांसर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। वह अक्सर किसी न किसी वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। पैपराजी उनकी फोटो लेने के लिए बेताब नजर आते हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लोगों को भी एक्ट्रेस के हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। आपको बता दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है।

मलाइका अरोड़ा का क्रिप्टिक पोस्ट
इस बीच अब मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- हैप्पीनेस का सीक्रेट यही है कि आप चाहें कितना भी अजीब बन जाओ, लेकिन गलत लोग पार्टी छोड़ देंगे और सही लोग डांस में शामिल होंगे।
ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर ने कही थी ऐसी बात
मलाइका अरोड़ा का ये पोस्ट तब सामने आया है, जब हाल ही में एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने कहा था कि वह अभी सिंगल हैं और किसी रिश्ते में नहीं हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब मलाइका ने इस तरह का कोई पोस्ट शेयर किया है। इसके पहले भी एक्ट्रेस कई ऐसे क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर चुकी हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की डेटिंग
जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी थे। अरबाज खान को तलाक देने के बाद से ही मलाइका अरोड़ा अपने से 11 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर के प्यार में थीं।
क्यों हुआ अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप
खबर थी कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द शादी करने वाले थे लेकिन फिर अचानक ही दोनों का रिश्ता टूट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को अपना पति बनाकर उनके साथ सेटेल होना चाहती थीं लेकिन अर्जुन कपूर फिलहाल शादी नहीं करना चाह रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications