बेटी राहा कपूर के जन्म के बाद मम्मी आलिया भट्ट के शरीर में आए ये बड़े बदलाव, एक्ट्रेस ने बताई अपनी हालत
Alia Bhatt Motherhood: आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पर बताया था कि बेटी के जन्म के बाद से उनके शरीर में भी कई तरह के चेंजेस हुए हैं। इसके लिए आलिया योग की मदद ले रही हैं।

Alia Bhatt Motherhood: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी बेटी राहा कपूर की परवरिश में काफी बिजी चल रही हैं। आपको बता दें कि गत 6 नवंबर 2022 को आलिया भट्ट ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है। फिलहाल नए पैरेंट्स बने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी को पालने में व्यस्त चल रहे हैं। एक तरफ जहां आलिया भट्ट ने अपनी बेटी के लिए अपने काम से ब्रेक ले रखा है वहीं दूसरी तरफ पापा रणबीर कपूर भी अपने परिवार को पूरा टाइम दे रहे हैं। आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा के साथ खुशियों के पल जी रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट ने खुद बताया है कि बेटी के जन्म के बाद उनकी जिंदगी में ढेर सारे बदलाव आए हैं। ये बदलाव सिर्फ मानसिक रूप से ही नहीं हैं बल्कि शारीरिक रूप से भी उन्हें कई प्रकार के बदलाव का सामना करना पड़ रहा है।

डिलीवरी के बाद योग कर रही हैं आलिया भट्ट
आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पर बताया था कि बेटी के जन्म के बाद से उनके शरीर में भी कई तरह के चेंजेस हुए हैं। खबर है कि आलिया भट्ट ने डिलीवरी के कुछ समय बाद से ही योग करना शुरू कर दिया है। वह जमकर इसकी क्लासेस ले रही हैं। सिर्फ इतना नहीं इस योग के चलते उन्होंने बहुत जल्दी खुद को सही शेप में ढाल लिया है।
आलिया ने कहा- बेटी के जन्म के बाद हुआ ये सब
बेटी के जन्म के बाद से आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं लेकिन अभी तक उन्होंने बेटी राहा कपूर का चेहरा रिवील नही किया है। हालांकि हाल ही में आलिया अपने पति रणबीर कपूर और बहन शाहीन भट्ट के साथ बेटी को लेकर आउटिंग पर निकली थीं। उन्होंने पैपराजी से गुजारिश की थी कि उनकी बेटी की तस्वीरें वायरल न की जाएं। वहीं आलिया भट्ट ने बेटी के जन्म के बाद उनके शरीर पर हुए बदलावों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा भी की है।

शरीर में बदलाव को लेकर आलिया ने लिखा ऐसा पोस्ट
आलिया भट्ट ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि मां बनने के बाद उनमें कई तरह के बदलाव आए हैं। पोस्ट में लिखा हुआ था- मदरहुड ने मुझे बदल दिया है। इसने मेरे शरीर को, मेरे बालों को, मेरे ब्रेस्ट्स को, मेरी स्किन को, मेरी प्रायोरिटीज को और मेरे डर को एकदम बदल दिया है। लेकिन आपको मेरे दिल की तरफ देखना चाहिए... मां बनने के बाद मेरा दिल बड़ा हो गया है।
योग सेंटर जा रही हैं आलिया भट्ट
फिलहाल आलिया भट्ट दोबारा काम शुरू करने से पहले खुद को पहले जैसा शेप में लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। आलिया योग सेंटर जा रही हैं, घर पर जमकर एक्सरसाइज कर रही हैं, मानसिक रूप से स्ट्रॉन्ग रहने के लिए जमकर मेडिटेशन कर रही हैं, अपनी डाइट का ख्याल रख रही हैं और अपनी बेटी को लेकर खुश रह रही हैं।

हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी आलिया
आपको बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। उनके साथ इस फिल्म में रणवीर सिंह रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा आलिया भट्ट फिल्म 'तख्त' में जाह्नवी कपूर, करीना कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगी। आलिया भट्ट हॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। वह गैल गैडोट के साथ फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications