पहले विवादित ट्वीट, फिर छेड़खानी के मामले में फंसे केआरके को मिली राहत, आज जेल से होंगे रिहा
केआरके 9 दिनों तक जेल की हवा खाने के बाद आज यानी 8 सितंबर को जेल से बाहर आएंगे।
मुंबई, 8 सितंबर: एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान को 29 अगस्त को विवादित ट्वीट के चलते गिरफ्तार किया गया था। ये ट्वीट दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान को लेकर किया गया था। एक हफ्ते में ही केआरके को एक और मामले में दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। ये गिरफ्तारी साल 2021 में छेड़छाड़ के एक मामले में फिटनेस ट्रेनर द्वारा दर्ज शिकायत के बाद हुई। हालांकि, छेड़खानी के मामले में केआरके को जमानत मिल गई थी लेकिन विवादित ट्वीट को लेकर केआरके की मुसीबत कम नहीं हुई थी। अब तकरीबन 9 दिनों तक जेल की हवा खाने के बाद आज यानी 8 सितंबर को केआरके जेल से बाहर आएंगे।

केआरके को बाद में लगे छेड़खानी के आरोप में 6 सितंबर को जमानत दे दी गई थी। बोरीवली मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत देते हुए कहा मैंने सोच-समझकर विचार किया है। आरोपित द्वारा कथित ट्वीट के आधार पर दर्ज अपराध साल 2020 का है। हालिया समय में किसी बड़े अपराध के लिए अधिकतम सजा है, जिसे सात साल तक बढ़ाया जा सकता है। इसलिए हम इस तरह के मामलों में जमानत देने की हालिया प्रवृत्ति को देखते हुए आरोपी को कुछ शर्तों पर जमानत देते हैं।
कुछ शर्तें लगाते हुए कोर्ट ने केआरके को 15 हजार रुपये के पर्सनल बॉन्ड की राशि के साथ जमानत पर रिहा कर दिया था। इसके साथ ही बेल के साथ कुछ अन्य शर्तें भी रखी गई थीं।
कोर्ट ने आगे कहा कि आरोपी अभियोजन के सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करेगा। इसके साथ ही आरोपी को अदालत की अनुमति के बिना मुंबई छोड़कर जाने की इजाजत भी नहीं है।
बताते चलें कि कमाल आर खान अकसर बॉलीवुड पर अपने विवादित ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। फिल्मों और एक्टर्स को ट्रोल करने में केआरके कोई कसर नहीं छोड़ते। केआरके ने कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ ही कई प्रोजेक्ट्स को भी प्रोड्यूस किया है। वहीं केआरके 'बिग बॉस 3' का भी हिस्सा रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications