शादी के 13 साल बाद पति संजय कपूर से करिश्मा कपूर को क्यों लेना पड़ा तलाक, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Karisma Kapoor and Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि संजय कपूर उन्हें एक ट्रॉफी वाइफ की तरह ट्रीट करते थे। संजय ने उनके साथ कई बार मार-पीट भी की थी।

karisma kapoor

Karisma Kapoor and Sunjay Kapur: हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर रणधीर कपूर की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर ने सिर्फ 17 साल की उम्र से ही एक्टिंग में अपना करियर शुरू कर दिया था। करिश्मा कपूर न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस रही हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। खासतौर पर लोग करिश्मा की नीली आंखों पर मरते थे। करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई सुपरहिट एक्टरों के साथ काम किया जिनमें गोविंदा, आमिर खान, अक्षय कुमार, सलमान खान और शाहरुख खान का नाम शामिल है। करिश्मा कपूर अपने समय की एक बड़ी स्टार रह चुकी हैं।

दर्दभरी रही करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ

दर्दभरी रही करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ

करिश्मा कपूर न सिर्फ अपने एक्टिंग के लिए सुर्खियों में छाई रहती थीं बल्कि लोग उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा करते रहते थे। करिश्मा कपूर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। पहले अजय देवगन और उसके बाद अभिषेक बच्चन के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरों ने खूब हंगामा मचाया था।

दिल्ली के बिजनेसमेन संजय कपूर से की थी शादी

दिल्ली के बिजनेसमेन संजय कपूर से की थी शादी

आपको बता दें कि रिलेशनशिप के खबरों के धूम मचाने के बाद आखिरकार करिश्मा कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमेन संजय कपूर से शादी कर ली थी। लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी ज्यादा समय तक अच्छी नहीं चल सकी। दोनों की शादी काफी विवादों में घिरी रही। शादी के 10 साल बाद इस रिश्ते की सच्चाई सभी के सामने आने लगी। बाद में दोनों अलग रहने लगे और एक दूसरे से तलाक ले लिया। दोनों ने तलाक के दौरान एक दूसरे पर खूब आरोप भी लगाए थे।

अभिषेक बच्चन के साथ जोड़ा गया था नाम

अभिषेक बच्चन के साथ जोड़ा गया था नाम

दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी करने से पहले करिश्मा कपूर का नाम अभिषेक बच्चन के साथ जोड़ा गया था। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर की अभिषेक बच्चन के साथ सगाई तक हो चुकी थी और दोनों जल्द ही शादी तक करने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया है' में एकसाथ काम किया था। इसी फिल्म की शूटिंग से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। इसके बाद दोनों ने एकसाथ जिंदगी बिताने के लिए शादी करने का प्रस्ताव एक दूसरे के सामने रखा था।

अभिषेक बच्चन से टूट गई थी सगाई

अभिषेक बच्चन से टूट गई थी सगाई

अभिषेक बच्चन के साथ सगाई होने के बावजूद भी करिश्मा कपूर की शादी उनसे नहीं हो पाई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन को करिश्मा कपूर कभी भी पसंद नहीं थीं और दोनों के बीच हमेशा खटपट लगी रहती थी। ऐसे में अभिषेक और करिश्मा एक दूसरे से अलग हो गए और उनकी सगाई भी टूट गई।

साल 2003 में संजय कपूर से कर ली थी शादी

साल 2003 में संजय कपूर से कर ली थी शादी

इसके बाद करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। शादी के 2 साल बाद करिश्मा की बेटी समायरा कपूर हुईं। इसके बाद साल 2010 में बेटा कियान राज कपूर हुआ। हालांकि बेटे के जन्म से पहले करिश्मा और उनके पति संजय कपूर के बीच कई बार विवाद हो चुका था, लेकिन ये केवल परिवार तक ही सीमित था।

साल 2011 में तलाक की खबरें आई सामने

साल 2011 में तलाक की खबरें आई सामने

बेटे के जन्म के एक साल बाद करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने तलाक लेने का फैसला कर लिया। इसके बाद दोनों अलग हो गए और तलाक लेने के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करा दी थी। करिश्मा कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि संजय कपूर उन्हें एक ट्रॉफी वाइफ की तरह ट्रीट करते थे। संजय ने उनके साथ कई बार मार-पीट भी की थी। यहां तक कि पिटने के बाद करिश्मा अपनी चोटों को मेकअप से छुपाया भी करती थीं। करिश्मा कपूर ने अपनि पति संजय कपूर पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें सभी लोगों के सामने अपमानित करते थे।

रणधीर कपूर थे करिश्मा की शादी के खिलाफ

रणधीर कपूर थे करिश्मा की शादी के खिलाफ

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर बेटी की इस शादी के खिलाफ थे। रणधीर कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था- हमारे बारे में सभी जानते हैं। हम कपूर खानदान से हैं। हम किसी के पैसों के पीछे नहीं भागते। हमें भगवान से पैसे के साथ हुनर भी मिला है जिससे हम सारी जिंदगी पैसा कमा सकते हैं। संजय थर्ड क्लास के आदमी थे। शादी के बाद भी उनका अफेयर चल रहा था। उनकी इन हरकतों के बारे में पूरा दिल्ली जानता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+