अफगान क्रिकेटर राशिद खान ने शहनाज गिल के सिद्धार्थ शुक्ला ट्रिब्यूट वीडियो पर दिया रिएक्शन, वायरल
अफगान क्रिकेटर राशिद खान ने शहनाज गिल के सिद्धार्थ शुक्ला ट्रिब्यूट वीडियो पर दिया रिएक्शन, वायरल
नई दिल्ली, 01 नवंबर। टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद सबसे अधिक सदमा उनके परिवार के बाद एक्ट्रेस शहनाज गिल है। बहुत दिन काम से दूर रहने के बाद शहनाज गिल काम पर लौट आई हैं। अब सिद्धार्थ शुक्ला के लिए शहनाज गिल ने अपना ट्रिब्यूट वीडियो तू यहीं है रिलीज किया है। इस वीडियो ने सभी को भावुक कर दिया। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे उनके प्रशंसक उन्हें 'सिडनाज़' कहते थे और ये वीडियो देखकर फैंस भावुक हो गए हैं। फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं और शहनात को इस दुख से उबरने की प्रार्थना कर रहे हैं वहीं , अफगान क्रिकेटर राशिद खान ने भी शहनाज के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।

अफगान क्रिकेटर ने वीडियो पर इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "अल्लाह आपको ताकत दे।" उन्हें शहनाज की पोस्ट बहुत पसंद आई। उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग कमेंट कर रहे हैं।
राशिद खान कौन है?
राशिद खान एक अफगान क्रिकेटर हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेलते हैं। 1998 में जन्मे, वह 20 साल की उम्र में टेस्ट मैच की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए।
राशिद का अनुष्का से पहले इस कारण जुड़ चुका है नाम
यह पहली बार नहीं है जब राशिद किसी भारतीय एक्ट्रेस के कारण चर्चा में आए हैं। इससे पहले एक समय था जब Google सर्च का एक पूरा एपिसोड था जिसमें अनुष्का शर्मा का नाम उनकी पत्नी के रूप में नजर आता थ और इंटरनेट इस पर सब गदगद हो गए थे। हुआ यूं कि क्रिकेटर ने एक इंस्टाग्राम चैट सेशन में जिक्र किया कि उनकी पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और अनुष्का शर्मा हैं। यह 2018 में था और उसके बाद, अनुष्का शर्मा उनकी पसंदीदा अभिनेत्री होने के साथ समाचार जमकर ट्रेड कर रहे थे। उसके कारण, Google ने वास्तव में अभिनेत्री का नाम उसकी पत्नी के रूप में दिखाया।
तू यहीं है एलबम ने यूट्यूब पर 18 मिलियन व्यूज को पार कर लिया
29 अक्टूबर को रिलीज होने के बाद तू यहीं है एलबम ने यूट्यूब पर 18 मिलियन व्यूज को पार कर लिया है। इसमें एक तन्हा शहनाज को बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बिताए अच्छे पलों को याद करते हुए एक विदेश की सड़कों पर घूमते हुए दिखाया गया है। बता दें सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 40 वर्ष का था। जिसके बाद लंबे समय तक शहनाज सदमे में थीं।












Click it and Unblock the Notifications