अदनान शेख को मिला पिता का सपोर्ट, बेटी इफ्फत की खोली पोल!
Adnan Shaikh Father On Iffat: वायरल टिक टॉकर अदनान शेख, उनकी पत्नी रिद्धि जाधव और बहन इफ्फत शेख इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इफ्फत ने अपने भाई और भाभी के बारे में कई खुलासे किए थे। साथ ही उन्होंने अदनान पर मारपीट के भी आरोप लगाए हैं। इसके बाद से ये सभी खबरों में बने हुए हैं। हालांकि इस पूरे मामले में अदनान की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया। उनका कहना है कि मामला कोर्ट में है इसलिए कुछ नहीं बोलूंगा।
इफ्फत के आरोपों पर उनके पिता अब्दुल मबूद ने रिएक्ट किया है। उन्होंने अपने बेटे अदनान का सपोर्ट भी किया है। इंडिया फोरम से बात करते हुए अदनान के पिता कहा कि जब वह 18 साल की थी, तभी एक लड़के साथ भाग गई थी। इस समय उसकी मां बीमार थी। तभी से तनाव शुरू हुआ। उसने जिस व्यक्ति के साथ भाग कर शादी की वो शराब और सिगरेट पीता था। हम नहीं चाहते थे कि वो ऐसे लड़के के साथ शादी करे। हम उसके लिए चिंतित थे। उसने बात नहीं मानी और जबरदस्ती शादी की। बावजूद इसके हमने एक छोटी सी पार्टी रखी थी। हालांकि मैं और अदनान दोनों ही इस पार्टी में नहीं शामिल हुए। क्योंकि हम खुश नहीं है।

एक इंटरव्यू में इफ्फत ने बताया कि अदनान को नहीं पसंद था कि मैं खेल में आगे बढूं। वो मुझे पढ़ने भी नहीं देना चाहते थे। उसका मानना है कि लड़की का काम सिर्फ चूल्हा चौका करना है। आएशा पहले एक केबिन क्रू थी। अब वो जॉब नहीं करती है। उसके जॉब न करने की वजह भी अदनान की यही सोच हो सकती है। वो पहले कह चुका है कि जो चीजें मुझे नहीं पसंद वो नहीं करेगी।
अपराधी हमेशा अपराधी होता है
इफ्फत ने आगे बताया कि जब वह अस्पताल में अपने माता पिता से मिलने गईं थी, तब अदनान ने उन्हें मारना शुरू कर दिया है। अदनाना को कुछ घंटो के लिए जेल में हुई थी। लेकिन अगले ही दिन बेल पर बाहर आ गया। कोई इंसान जो अपराध कर रहा है, वो करता रहेगा। क्योंकि उसे पता है कि वो कुछ समय में बेल पर छूट जाएगा। इस बात का फायदा अपराधी हमेशा उठाता है। इफ्फत ने FIR पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।
अदनान की बीवी ने किया था फोन
इस मामले में इफ्फत ने कहा कि मुझे किसी प्रकार का नोटिस नहीं मिला है। मुझे नहीं पता वो किसी बारे में बात कर रहे हैं। क्योंकि अभी तक मुझे कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला। अदनान मेरी पढ़ाई से भी खुश नहीं था। वो चाहता था मैं पढ़ाई ना करूं। उनकी ये सोच हमेशा से रही है कि लड़की को घर ही संभालना चाहिए। वो बहुत रूढ़ीवादी लड़का है। मेरी शादी के एक हफ्ते पहले आयशा का मुझे कॉल आया था। उसने मुझे कहा कि तुम भीख मांगने मत आना यहां। क्योंकि तेरा भाई तुझे एक फूटी कौड़ी नहीं देगा। तब मैंने उसे कहा कि मेरे पास पापा हैं और अदनान का पैसा अपने पास रखे। मुझे उससे कुछ नहीं चाहिए। इसके बाद मैंने बात नहीं।












Click it and Unblock the Notifications