'धुरंधर 2' की आंधी में उड़ने से पहले 'डकैत' के मेकर्स ने बदला प्लान, अब नए तारीख पर होगी फिल्म रिलीज

Dacoit New Release Date: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और यश की 'टॉक्सिक' मार्च महीने में रिलीज हो रही हैं। ये इस साल का सबसे 'हॉट मंथ' बना हुआ है। क्योंकि इस महीने में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं। दोनों के बॉक्स ऑफिस क्लैश ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। इन दो मेगा प्रोजेक्ट्स की वजह से कई निर्माताओं ने अपनी फ़िल्मों की रिलीज़ डेट्स में फेरबदल किया है। अब इस सूची में मृणाल ठाकुर स्टारर 'डकैत' का नाम भी जुड़ गया है, जिसकी रिलीज एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है।

Dacoit New Release Date

मार्च 2026 बना सबसे हॉट महीना
साल 2026 में कई बड़ी फ़िल्में सिनेमाघरों में उतरने वाली हैं, लेकिन मार्च का महीना सबसे ज़्यादा चर्चा में है। इसी महीने 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के आमने-सामने आने की संभावना है। इस टकराव से बचने के लिए अजय देवगन ने 'धमाल 4' और अक्षय कुमार ने 'भूत बंगला' की रिलीज डेट पहले ही बदल दी थी।

'डकैत' का बदला हुआ रिलीज़ प्लान
आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप ने दिसंबर में 'डकैत' का टीज़र लॉन्च किया था। शुरुआत में यह फ़िल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन आदिवी शेष की चोट के कारण शूटिंग रुक गई और डेट टालनी पड़ी। इसके बाद मेकर्स ने इसे 19 मार्च 2026 के लिए शेड्यूल किया। मार्च में दो बड़ी फ़िल्मों से सीधी भिड़ंत से बचने के लिए 'डकैत' के निर्माताओं ने एक बार फिर रिलीज़ टालने का फैसला किया है। अब यह पैन-इंडिया एक्शन एंटरटेनर 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आएगी, यानी 'धुरंधर 2' के करीब 19 दिन बाद।

कंटेंट पर भरोसा
उसी समय यश की बहुप्रतीक्षित 'टॉक्सिक: ए फ़ेयरीटेल फ़ॉर ग्रोन-अप्स' भी रिलीज़ के लिए तैयार है। 'डकैत' की टीम का मानना है कि इतनी बड़ी फ़िल्मों के बीच अपनी फ़िल्म उतारना उचित नहीं। मेकर्स ने साफ किया है कि वे दूसरी फ़िल्मों की क्रिएटिव टीम का सम्मान करते हैं और अपनी फ़िल्म को बेहतर स्पेस देना चाहते हैं।

ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय
ट्रेड जानकारों के मुताबिक, 'डकैत' की रिलीज़ को आगे बढ़ाना इस बात का संकेत है कि निर्माताओं को अपने कंटेंट पर पूरा भरोसा है। वे पहले ही इसे बड़ी फ़िल्मों के बीच फंसने वाली 'गोल्ड फिश' कह चुके हैं। 10 अप्रैल की तारीख़ फ़िल्म को अलग पहचान दिलाने और दर्शकों को विकल्प देने के मकसद से चुनी गई है।

'धुरंधर 2' हो सकती है बड़ी
गौर करने वाली बात यह है कि रणवीर सिंह की पहली 'धुरंधर' ने सिर्फ 50 दिनों में करीब 4 करोड़ टिकट बेचकर आमिर खान, शाहरुख खान और सनी देओल जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था। यही वजह है कि 'धुरंधर 2' को बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+