रिलेशनशिप या सिचुएशनशिप? आखिर कैसा है अनन्या और आदित्य का रिश्ता, एक्टर बोले- 'मुझे समझ नहीं आता'

Ananya-Aditya Relationship: मशहूर निर्देशक करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो कॉफी विद करण 8 को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हर हफ्ते शो में सेलिब्रिटीज अपनी निजी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प खुलासे करते हैं। वहीं इस बार के एपिसोड में बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर पहुंचे।

कॉफी विद करण 8 के लेटेस्ट एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर से करण जौहर ने अनन्या पांडे संग रिलेशनशिप को लेकर कई सवाल पूछे। ये सुनकर एक्टर काफी ब्लश करने लगे। इस दौरान आदित्य ने अनन्या की जमकर तारीफ की हालांकि उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई थी।

Aditya Roy Kapur

शो के दौरान करण जौहर ने आदित्य रॉय कपूर से पूछा कि, क्या आप अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं? ये सुनकर आदित्य कहते हैं, मुझसे इस तरह के कोई राज मत पूछो क्योंकि मैं सच बता दूंगा। इसके बाद करण जौहर ने उनको बताया कि जब अनन्या इस शो में आई थी तो उन्होंने खुद को "अनन्या कोय कपूर" बताया था। ये सुनकर एक्टर हंसने लगते हैं और कहा, "मैं फिलहाल आदित्य जॉय कपूर हूं।''

शो में आदित्य रॉय कपूर ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वह बहुत ही खुशमिजाज इंसान हैं और मैं हमारे बीच इस दोस्ती से काफी खुश हूं। सिचुएशनशिप दो लोगों के बीच एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमें कमिटमेंट नहीं होती। खैर मैं खुद ये बात नहीं समझ पा रहा हूं कि आखिर रिलेशनशिप और सिचुएशनशिप में क्या फर्क है।'

बता दें कि, आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों को कई बार साथ में पार्टी में स्पॉट किया जा चुका है। इसके अलावा हाल ही में कपल की वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। खैर अब तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। वह एक दूसरे को अपना खास दोस्त बताते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+