खत्म हुईं दूरियां! सालों बाद आदित्य रॉय कपूर की बाहों में दिखीं श्रद्धा कपूर, फैंस बोले- 'फिर साथ हो जाओ'

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर लंबे समय बाद एकसाथ स्पॉट किए गए। इस दौरान दोनों एक दूसरे को देखकर गले भी लगाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Aditya Roy Kapur Hug Shraddha Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां हैं जिन्हें आज भी साथ देखकर फैंस खुशी से झूम उठते हैं। इन्हीं में से एक जोड़ी श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की है जिसे फैंस हमेशा से पसंद करते हैं। फिल्म आशिकी 2 की ये फेमस जोड़ी अपने अफेयर की वजह से भी काफी चर्चा में रही। इस बीच दोनों का एक वीडियो सामने आया जिसे देख फैंस इमोशनल हो गए।

हाल ही में आशिकी 2 स्टार्स और सबसे चर्चित कपल रहे आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को लंबे समय बाद एकसाथ देखा गया। बुधवार को मुंबई में टी-सीरीज ऑफिस में आयोजित गणेश चतुर्थी उत्सव में दोनों शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को हग किया। दोनों की इस मुलाकात का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी ये वायरल हो रहा है।

Aditya Roy Kapur

वीडियो में दोनों एक दूसरे को हग करते हुए काफी खुश नजर आए। श्रद्धा और आदित्य के एक्सप्रेशन देखने लायक थे। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच आज भी अच्छी बॉन्डिंग है। वहीं लुक्स की बात करें तो,पीले रंग के सूट में श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं आदित्य रॉय कपूर अपने कैजुअल लुक में दिखे।

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को यूं इस तरह लंबे समय बाद साथ देखकर फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं। लोग कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बप्पा भी दोनों को साथ लाना चाहते हैं। एक ने लिखा, दोनों को साथ देखकर बहुत खुशी हो रही है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'प्लीज दोनों फिर से साथ आ जाओ'।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर फिल्म आशिकी 2 की शूटिंग के दौरान रिलेशनशिप में आ गए थे। इस फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। इसके बाद दोनों को फिल्म 'ओके जानू' में साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों फिर कभी किसी फिल्म में साथ नहीं दिखे। कहा जाता है कि किसी वजह से ये रिश्ता आगे तक नहीं चला और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। हालांकि कपल ने कभी भी इस रिश्ते पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया। बता दें कि, आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अनन्या पांडे संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+