Om: The Battle Within: आदित्य रॉय कपूर ने शेयर किया अपनी फिल्म का पोस्टर, दिखा दमदार अवतार

आदित्य रॉय कपूर ने अपनी अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ओम: द बैटल विदइन’ का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

मुंबई, 4 जून: अभिनेता आदित्य रॉय कपूर अपनी अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म 'ओम: द बैटल विदइन' को लेकर चर्चा में हैं। पिछले महीने ही फिल्म का टीजर सामने आया है, जिसके बाद अब एक्टर ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसमें आदित्य फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इस मोशन पोस्टर को आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Aditya Roy Kapoor

आदित्य ने शेयर किया पोस्टर
आदित्य ने फिल्म का जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें उन्होंने अपने हाथों में गन मशीन ली हुई है। एक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'ओम: द बैटल विदइन का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा।'

संजना सांघी भी आएंगी नजर
बताते चलें कि आदित्य रॉय कपूर के अलावा फिल्म में एक्ट्रेस संजना सांघी भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही साउथ के सुपर स्टार प्रकाश राज भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। फिल्म को कपिल वर्मा ने डायरेक्ट किया है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो के साथ मिलकर अहमद खान और ऱयारा खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हुआ है।

पुलिस का किरदार निभाएंगी मृणाल
फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी लीड रोल में नजर आएंगीं। ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसमें आदित्य डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे, जबकि मृणाल को पुलिस की भूमिका में देखा जाएगा।

पिछले महीने रिलीज हुआ टीजर
पिछले महीने फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें आदित्य रॉय कपूर धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। टीजर को देखकर लगता है कि आदित्य फिल्म में एक सोल्जर की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो कि एक मिशन को पूरा करने के लिए अपनी जान की बाजी लगाते हुए दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+