Adipurush row: लेखक मनोज मुंतशिर के बाद डायरेक्टर ओम राउत को भी दी गई पुलिस सुरक्षा, किस बात का है खतरा

Adipurush row Om Raut: रामायण से प्रेरित फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद जारी है। फिल्म के मेकर्स से लोगों को काफी नाराजगी है। कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि आदिपुरुष के लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने मुंबई पुलिस ने सुरक्षा मांगी थी। अब फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत को भी पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

आदिपुरुष के लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने संवादों और पात्रों के गलत चित्रण को लेकर दर्शकों से मिल रही जान से मारने की धमकियों को देखते हुए पुलिस सुरक्षा मांगी थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस ने सुरक्षा दी थी।

Adipurush row Om Raut

लेकिन अब ये बात सामने आई है कि डायरेक्टर ओम राउत को भी पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में एक सशस्त्र पुलिसकर्मी के साथ चार कांस्टेबलों को ओम राउत के कार्यालय में देखा गया था।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ओम राउत ने सुरक्षा मांगी थी या पुलिस ने देशभर में अभी भी चल रहे विवाद के कारण एहतियाती तौर पर कदम उठाए हैं। फिल्म के विवाद की वजह से ओम राउत को भी जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कथित तौर पर निर्देशक ओम राउत को जान से मारने की धमकी दी थी। रिपोर्ट में अध्यक्ष के हवाले से कहा गया है, "हम मुंबई में एक टीम बनाने की योजना बना रहे हैं और उनसे कहेंगे कि वे उसे ढूंढे और उसे मारने के लिए हथियार लेकर आएं।"

आदिपुरुष फिल्म अपने संवादों को लेकर विवादों में रही है, खासकर लंका दहन दृश्य के दौरान हनुमान द्वारा बोले गए डायलॉग को लेकर। दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए, निर्माताओं ने फिल्म के डायलॉग पर दोबारा काम करने का फैसला किया और 72 घंटों के भीतर उन्हें बदल दिया गया।

दर्शकों के एक निश्चित वर्ग द्वारा फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की गई। कुछ दर्शकों ने मनोज के पुतले भी जलाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+