Adipurush: क्या 'हनुमान जी' की बगल वाली सीट के लिए चुकानी होगी मोटी रकम? टिकट बुक करने से पहले जानें सच
फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म रिलीज होने से पहले सभी सिनेमा हॉल में हनुमान जी के लिए सीट रिजर्व कर दी गई है।
Adipurush: ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष लगातार सुर्खियों में है। फिल्म की कहानी रामायण पर आधारित है। 16 जून 2023 को फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज होने से पहले मेकर्स ने भगवान हनुमान के लिए थिएटर में एक सीट रिजर्व रखी है।
हनुमान जी की बगल वाली सीट के लिए देने होगी मोटी रकम?
फिल्म आदिपुरुष को लेकर हर तरफ बज बना हुआ। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। क्योंकि हनुमान जी के लिए एक सीट रिजर्व रखी गई है तो ऐसे में सोशल मीडिया पर खबरें उड़ने लगी है कि, हनुमान जी के बगल वाली सीट को बुक करने के लिए ज्यादा रकम देनी होगी। जिसके बाद अब मेकर्स ने इस पर एक बयान जारी किया है।

मेकर्स ने दी बड़ी जानकारी
कुछ दिनों से खबरें आने लगी थी कि हनुमान जी सीट के बगल वाली सीट के टिकट महंगी होगी। अब प्रोडक्शन हाउस टी सीरीज ने इस पर बयान जारी कर इन अफवाहों पर विराम लगाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'मीडिया में आदिपुरुष की टिकटों को लेकर कुछ दिनों से फर्जी खबरें उड़ाई जा रही है। हम आपको साफ बता दें कि हनुमान जी की सीट के बाजू वाली सीट को बुक करने के लिए ज्यादा पैसा नहीं लिया जाएगा। किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी में ना आएं। जय श्री राम।'
There are misleading reports circulating in the media regarding #Adipurush ticket pricing. We want to clarify that there will be no differences in rates for seats next to the one reserved for Hanuman Ji! Don't fall for false information!
Jai Shri Ram! 🙏🏹
— T-Series (@TSeries) June 11, 2023
आदिपुरुष के मुख्य किरदार
रविवार को फिल्म आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के किरदारों की बात करें तो कृति सेनन मां सीता का रोल प्ले करेंगी तो वहीं साउथ सुपरस्टार प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा सैफ अली खान रावण की भूमिका निभाएंगे। क्योंकि फिल्म की कहानी रामायण पर आधारित है इसलिए फैंस रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखना होगा कि फैंस के दिलों को ये फिल्म जीत पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications