फिल्म 'आदिपुरुष' देखने के बाद आगबबूला हुए रामायण के लक्ष्मण, बोले- 'इन्हें डूबकर मर जाना चाहिए'

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने आदिपुरुष के मेकर्स पर भड़क उठे। साथ ही उन्होंने आदिपुरुष देखने के बाद अपने विचार साझा किया।

Adipurush: ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' जब से रिलीज हुई है तो आए दिन इसको लेकर देशभर में बवाल बढ़ता ही जा रही है। फिर वो चाहे फैंस हों या फिर तमाम बॉलीवुड एक्टर्स, हर कोई इस फिल्म पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ रामानंद सागर की 'रामायण' के कलाकार और मेकर्स भी फिल्म की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इस बीच 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने 'आदिपुरुष' के मेकर्स को खूब खरी खोटी सुनाई।

आदिपुरुष के मेकर्स पर भड़के रामायण के लक्ष्मण
एएनआई को दिए इंटरव्यू में सुनील लहरी ने बताया कि उन्हें आदिपुरुष फिल्म कैसी लगी। उन्होंने कहा, "मुझे ये फिल्म किसी भी एंगल से पसंद नहीं आई। फिल्म में दो ही चीजें ऐसी थी जो मुझे पसंद आईं, एक तो बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी ही अच्छी थी बस। बाकी कैरेक्टराइजेशन से ले के पिक्चराइजेशन तक, फिल्म का कुछ सर पर नहीं था।"

Adipurush

फिल्म देखने के बाद दिया ऐसा रिव्यू
सुनील लहरी यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि, मुझे नहीं पता बच्चों से लेकर बड़े, जो भी मॉडर्नाइजेशन की बात करते हैं। जो लोग इस फिल्म को कोई आधुनिक फिल्म बता रहे हैं। ये किस एंगल से आधुनिक फिल्म है? फिल्म में इन किरदारों पर टैटू बनाए गए हैं क्या इससे मॉर्डन हो जाती है? मुझे इस फिल्म से कई सारी उम्मीदें थीं।

'मुझे ऐसा लगा मैं पर्दा फाड़ दूं'
सुनील ने आगे फिल्म के छपरी डायलॉग्स पर कहा, "एक कलाकार और नागरिक होने के नाते मुझे लगा कि मैं पर्दा फाड़ दूं। हनुमान जी सर पीट रहे होंगे, कि किस तरह का डायलॉग बुलवा रहे हो मेरे किरदार से। हनुमान जी को पूजा जाता है। क्या इस तरह के डायलॉग लिखने से पहले इन मेकर्स को भगवान का एक बार भी ख्याल नहीं आया। यहां तक कि फिल्म में रावण लोहार के रूप में काम कर रहा है। मैं ये समझता हूं कि इनको तो चुल्लू-भर पानी में डूब के मर जाना चाहिए।"

विवादों का फिल्म की कमाई पर हुआ असर
फिल्म आदिपुरुष 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में कृति सेनन, प्रभास और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए। फिल्म को लेकर हो रहे विवाद का असर अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ता नजर आ रहा है। दुनिया भर में आदिपुरुष ने 395 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिस धीमी गति से इन आंकड़ों की रफ्तार बढ़ रही है उसे देख मेकर्स के लिए 600 करोड़ की कमाई कर पाना बेहद मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+