'ये गिरी हुई सोच का नतीजा', आदिपुरुष के मेकर्स पर बरसे महाभारत के युधिष्ठिर, बोले- 'तुरंत इसे बैन करें'

महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने फिल्म आदिपुरुष के मेकर्स पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि, फिल्म को तुरंत बैन कर देना चाहिए।

Gajendra Chauhan On Adipurush Controversy: कृति सेनन, प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' इन दिनों सुर्खियों में है। देशभर में फिल्म को लेकर बवाल मचा हुआ है और लोग इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने फिल्म मेकर्स की आलोचना की। साथ ही नई पीढ़ी को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

गजेंद्र चौहान ने आदिपुरुष के मेकर्स पर साधा निशाना
इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में गजेंद्र चौहान ने आदिपुरुष विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, 'फिल्म देखने के लिए टिकट बुक की थी लेकिन मेरी अंतरात्मा ने यह मानने से इंकार कर दिया कि मैं फिल्म देखने थिएटर जाऊं। मुझे फिल्म का ट्रेलर देखकर ही ये एहसास हो गया कि ये देखने लायक फिल्म नहीं है। मैं अपनी आस्थाओं से समझौता नहीं करना चाहता। मैं भगवान राम को भगवान श्री राम के रूप में देखना चाहता हूं।'

Gajendra Chauhan

फिल्म के किरदारों पर उठाए सवाल
गजेंद्र चौहान ने आगे फिल्म में किरदारों के लुक्स को लेकर मेकर्स पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ये मेकर्स की सोची समझी साजिश है। वह आने वाली पीढ़ी को बर्बाद करना चाहते हैं। मैं टी-सीरीज के भूषण जी से कहना चाहूंगा कि फिल्म रिलीज करने से पहले उन्हें इस चीज का खास ध्यान रखना चाहिए था। जिस तरह से उनके पिता ने धार्मिक भावनाओं का हमेशा से सम्मान किया है।

'ये गिरी हुई सोच का नतीजा है'
गजेंद्र चौहान ने आगे आदिपुरुष के छपरी डायलॉग होने पर मनोज मुंतशिर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'ये गिरी हुई सोच का नतीजा है उन्हें वास्तव में कोई ज्ञान नहीं है। अब फिल्म के डायलॉग बदलने से कोई फायदा नहीं होगा इसका नुकसान मेकर्स को पहले ही हो चुका है। लोगों ने फिल्म को खारिज करके पहले ही फिल्म मेकर को सजा दी है वह इस चीज के हकदार हैं। इस फिल्म रिलीज ही नहीं करना चाहिए था जितनी जल्दी हो सके फिल्म को बैन कर देना चाहिए।'

फिल्म आदिपुरुष की स्टारकास्ट
बता दें कि, फिल्म आदिपुरुष 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में कृति सेनन ने मां सीता तो प्रभास ने भगवान राम की भूमिका निभाई। इसके अलावा सैफ अली खान ने रावण का रोल प्ले किया। 600 करोड़ के बजट में बनी फिल्म आदिपुरुष में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसका असर नहीं दिख रहा। दिन प्रतिदिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+