'आदिल ड्राइवर है, झोपड़पट्टी में रहता है', सामने आया राखी सावंत के पति का सच, उड़ गए एक्ट्रेस के होश
Rakhi Sawant On Adil Khan: राखी सावंत अपने पति आदिल के बारे में तरह तरह की बातें बोल रही हैं। राखी ने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताया कि आदिल कोई शोरूम के मालिक नहीं हैं बल्कि वह एक ड्राइवर हैं।

Rakhi Sawant On Adil Khan: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत के वीडियोज ने इन दिनों इंटरनेट पर हलचल मचा रखी है। राखी सावंत आए दिन पैपराजी के सामने कोई न कोई नया खुलासा करने में लगी रहती हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत पिछले कुछ समय से अपने पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर काफी परेशान चल रही हैं। राखी ने अपने पति आदिल पर पैसे गबन करने से ल्कर मारपीट और शोषण करने तक का आरोप लगाया है। सिर्फ इतना ही नहीं राखी के अनुसार आदिल का शादी के बाद से ही किसी लड़की के साथ अफेयर भी चल रहा था। राखी के अनुसार उन्होंने आदिल खान के साथ साल 2022 में मैसूर में निकाह किया था लेकिन अब उनके ससुराल वाले उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इसी बीच राखी सावंत के लेटेस्ट वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। नए वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं कि उनके पति आदिल खान कोई बिजनेसमैन नहीं हैं बल्कि उन्हें पता चला है कि आदिल एक शख्स के ड्राइवर हैं और झोपड़ी में रहते हैं।

आदिल खान बिजनेसमैन नहीं ड्राइवर है
राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से नए नए वीडियोज बनाकर कई बातों का खुलासा कर रही हैं। राखी अपने पति आदिल के बारे में पैपराजी के सामने अक्सर तरह तरह की बातें बोलती नजर आ रही हैं। हाल ही में, राखी ने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताया- आदिल कोई शोरूम के मालिक नहीं हैं बल्कि वह एक ड्राइवर हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत ने जब कैमरे के सामने आदिल खान को अपना बॉयफ्रेंड बताया था तो उन्होंने लोगों को कहा था कि आदिल बेंगलुरु स्थित एक शोरूम के मालिक हैं।

आदिल ने राखी को गिफ्ट की थी कार
राखी सावंत ने आदिल खान के बारें में ये भी कहा था कि आदिल ने उन्हें नई कार और दुबई में एक फ्लैट खरीदकर दिया है। उस समय राखी और आदिल खान लाइमलाइट में छाए हुए थे। उसके बाद राखी ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उन्होंने आदिल से साल 2022 में ही शादी कर ली थी लेकिन अब आदिल इस शादी को स्वीकर नहीं कर रहे हैं।

राखी ने पति को कहा धोखेबाज
बाद में राखी ने अपनि पति आदिल को कैमरे पर धोखेबाज कहा और लोगों को बताया कि वह उनके पैसे और गहने लेकर भाग गए हैं और किसी तनु नाम की लड़की के साथ रह रहे हैं। वहीं लेटेस्ट वीडियो में राखी कह रही हैं- मुझे नहीं पता था कि आदिल अब्बास जी का ड्राइवर है। जब मैं आदिल का घर देखने आई, तब मुझे पता चला कि वह झोपड़ पट्टी में रहता है।
राखी ने कहा- आदिल झोपड़पट्टी में रहता है
राखी ने वीडियो में आगे कहा- गरीबों से मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन कम से कम उसे सच तो बोलना चाहिए था। मैं उससे प्यार करती थी, उसने मुझे ही झूठ बोला। आदिल ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है...ऐ मेरे खुदा, कहां हो आप। अपने लेटेस्ट वीडियो में राखी अपनी दोस्त के साथ गाड़ी में मौजूद हैं और आदिल का नाम लेकर फूट फूटकर रोती नजर आ रही हैं।
मैसूर पहुंचीं राखी सावंत
आपको बता दें कि मैसूर में आदिल के खिलाफ चल रहे कई केस के बाद उन्हें वहीं की पुलिस कस्टडी मिल गई है। इसी बीच राखी भी मैसूर पहुंच गई थीं। पहले राखी मैसूर कोर्ट पहुंचीं और बाद में अपने ससुराल वालों से मिलने के लिए उनके घर पर गईं। हालांकि राखी के ससुराल वालों ने राखी को स्वीकार नहीं किया और न ही उनके लिए घर का गेट खोला।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications