Rakhi Sawant ने ससुराल मैसूर में किया ड्रामा, तो भड़क गए आदिल खान, बोले-'इस नाटक को खत्म करें'

राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ससुराल मैसूर में तमाशा किया जिसे देख आदिल खान भड़क गए।

Rakhi Sawant Controversy: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी हरकतों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। जब से उनके पति आदिल खान दुर्रानी जेल से रिहा हुए हैं तभी से दोनों एक दूसरे के कच्चे-चिट्ठे खोल रहे हैं। इस बीच हाल ही में राखी सावंत अपने ससुराल मैसूर पहुंची जहां उन्होंने खूब तमाशा किया।

राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी के बीच झगड़ा बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में राखी अपने ससुराल मैसूर गई थीं जहां उन्होंने आदिल के घर के बाहर खूब नौटंकी की। एक्ट्रेस ने जेसीबी में चढ़कर तमाशा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके अलावा राखी ने आदिल की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह पैसों की डील कर रहे थे।

Rakhi Sawant

राखी ने आदिल खान दुर्रानी की पैसों की डील करते हुए फोटो शेयर की। जिसके कैप्शन पर उन्होंने लिखा, 'जकीर भाई से पैसे लेते आदिल, तुम्हें शर्म आनी चाहिए। अब आप उसे जोकर बता रहे हैं, शर्म आनी चाहिए। आदिल मैसूर के लोगों ने आपकी मदद की है और आप पैसे ले रहे हैं। ये एक तस्वीर का सबूत है'।

अब राखी सावंत की इन हरकतों से आदिल खान दुर्रानी परेशान हो गए। उन्होंने राखी पर भड़कते हुए कहा कि, 'राखी ने कहा था कि मैसूर में मेरी तीन बीवी है क्या आप में से किसी ने इस बात का सबूत देखा या राखी पर इसका कोई भी सबूत है। वह अब मुझ पर मैसूर में दहेज का केस डाल रही हैं। वह तो मेरे माता-पिता से भी कभी नहीं मिली। उसके पास कोई सबूत नहीं और उसके सभी आरोप झूठे है। मैं चाहता हूं कि राखी कोर्ट आएं और इस नाटक को खत्म करें, मैं तंग आ गया हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+