'सुबह मुझे मारने आया था आदिल, मैंने FIR कर दी और फिर...', राखी सावंत ने पुलिस स्टेशन के बाहर किया ये खुलासा

Rakhi Sawant New Video: राखी सावंत ने वीडियो में कहा कि आदिल खान आज सुबह मेरे घर पर आया था और मुझसे कहने लगा कि कुछ जरूरी बात है इसलिए मुझसे मिलना चाहता है।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant New Video: सोशल मीडिया की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों परेशानियों से घिरी हुई नजर आ रही हैं। पहले उनकी ब्रेन ट्यूमर की वजह से उनकी मां की मौत हो गई और अब वह अपनी शादी को लेकर मुसीबत में घिर गई हैं। राखी सावंत के मुताबिक उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से साल 2022 में ही निकाह कर लिया था। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। यहां तक कि शादी के बाद राखई सावंत ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया था लेकिन अब वह आदिल पर आरोप लगा रही हैं कि शादी के बाद से आदिल ने उनसे दूरी बना ली है। राखी के अनुसार आदिल के साथ 3-4 लड़कियों का अफेयर है और फिलहाल उनकी जिंदगी में तनु नाम की एक लड़की की एंट्री हो चुकी है और आदिल उन्हीं के साथ रह रहे हैं। इसी बीच आदिल को पुलिस ने हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ चल रही है। फिलहाल राखी सावंत ने आदिल की गिरफ्तारी के बाद कैमरे पर कई बड़े खुलासे किए हैं।

मुझे सुबह मारने आया था आदिल

राखी सावंत का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राखी सावंत ने इस वीडियो में कहा है कि आदिल उन्हें आज सुबह घर पर धमकाने और मारने के लिए पहुंचा था जिसके बाद वह बहुत डर गई थीं। राखी के अनुसार आदिल ने उनके घर पर पहुंचकर उनसे कहा था कि वह कैमरे पर उनकी बदनामी कर रही हैं जो कि बिल्कुल ठीक नहीं है। मैं उसकी हरकतों से डर गई थी तो मैंने पुलिस को फोन किया और वह आदिल को मेरे घर से पकड़ कर ले गई।

मैं आदिल से डर गई थी

मैं आदिल से डर गई थी

राखी ने वीडियो में कहा कि आदिल आज सुबह मेरे घर पर आया था और मुझसे कहने लगा कि कुछ जरूरी बात है इसलिए मुझसे मिलना चाहता है। मैंने उसे मिलने से मना किया लेकिन वह नहीं माना और जबरन मिलने को कहने लगा। फिर अचानक ही वह मुझे बाते सुनाने लगा। आदिल ने मुझसे से कहा कि मैं उसकी मीडिया में बदनामी कर रही हूं जो कि उसे सही नहीं लग रहा है। फिर वो मुझे डराने लगा और धमकाने भी लगा। वो मुझे मारने के लिए वह आगे बढ़ा। मैं बहुत डर गई थी।

मैंने आदिल के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है

राखी ने आगे कहा- मैंने पुलिस स्टेशन में उसकी एफआईआर दर्ज करवाई है। उससे पूछताछ की जा रही है। वो बिल्कुल सही आदमी नहीं है। मैं रेस्तरां में अकेले खाना खा रही थी। वह बीच में अचानक से आया। हमारे बीच कोई पैच अप नहीं हुआ है। जब पैपराजी ने राखी से पूछा कि आपने तो उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाया था तो इस पर राखी ने कहा- हाथों से खाना से कोई अपना नहीं हो जाता, कोई पैचअप नहीं होता है।

एक दिन पहले पुलिस स्टेशन पहुंची थीं राखी

जानकारी के अनुसार एक दिन पहले ही राखी सावंत को मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन के बाहर स्पॉट किया गया था। पुलिस स्टेशन से निकलने के बाद जब उनसे आदिल को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि वो अपने पर्सनल काम से यहां आई हैं और इस बारे में कुछ बात नहीं करना चाहती हैं। अब खबर आ रही है आदिल अपनी पत्नी राखी सावंत से मिलने उनके घर पहुंचे थे जिसके बाद ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

आदिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

राखी सावंत ने पति आदिल खान दुर्रानी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। राखी ने कहा है कि शादी के बाद से आदिल का 3-4 लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा था। फिलहाल वह तनु चंदेल नाम की एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। राखी ने पहले एक वीडियो में कहा था कि अगर आदिल नहीं सुधरे तो वह उनकी पोल-पट्टी खोलकर रख देंगी। लड़की का नाम और उसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगी। इसके बाद जब आदिल खान ने राखी की बात नहीं मानी तो उन्होंने पैपराजी के सामने आदिल की नई गर्लफ्रेंड का नाम वायरल कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+