Leak हुआ आदिल का 4 महीने पुराना वीडियो, 1.5 करोड़ रुपये को लेकर रो पड़ी राखी सावंत और फिर....
Adil Khan Leak Video: राखी सावंत इस वक्त अपने पति आदिल खान दुर्रानी की हरकतों की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। राखी ने अपने पति आदिल पर मारपीट और उनके पैसे हड़पने का आरोप लगाया है।

Adil Khan Leak Video: इस समय राखी सावंत की शादीशुदा लाइफ में काफी उथल पुथल चल रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही राखई सावंत की मां की मौत हो गई थी। उसके बाद से ही राखी सावंत अपनी शादी को लेकर भी परेशान नजर आ रही हैं। राखी सावंत का कहना है कि उनके पति आदिल ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। वह उनके पैसे और गहने लेकर भाग गया था। सिर्फ इतना ही नहीं आदिल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर भी राखी ने कई खुलासे किए है। राखी ने अपनी मां की मौत का जिम्मेदार भी अपने पति आदिल को ही बताया है। राखी ने आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया है। आदिल इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। अब एक और नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह आदिल से उनको दिए पैसे मांगती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि ये वीडियो 4 महीने पुराना है।
आदिल का पुराना वीडियो हुआ लीक
राखी सावंत इस वक्त अपने पति आदिल खान दुर्रानी की हरकतों की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। राखी ने अपने पति आदिल पर मारपीट और उनके पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। राखी सावंत लगातार कैमरे के सामने आदिल के खिलाफ तरह-तरह के आरोप लगाती नजर आ रही हैं। लेकिन अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह 4 महीने पुराना है और उसमें राखी सावंत अपने पति आदिल से उनको दिए गए पैसे वापस मांगती नजर आ रही हैं।

राखी सावंत ने पैसे के बारे में आदिल से पूछी ये बात
राखी सावंत का ये वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जो लोग आदिल को लेकर अब तक कन्फ्यूज हो रहे थे कि क्या सच में उन्होंने राखी को किसी तरह का धोखा दिया है, वह लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं। इस वायरल वीडियो में राखी सावंत आदिल से अपने पैसे के बारे में पूछ रही हैं।

राखी ने कहा- मेरी मेहनत की कमाई है
राखी अपने पति आदिल से कह रही हैं- मैंने जो आपको डेढ़ करोड़ दिए हैं वो कब दे रहे हैं। इस पर आदिल कहते हैं- 4 महीने के भीतर प्रॉफिट के साथ। राखी आगे कहती हैं- मुझे प्रॉफिट नहीं चाहिए, प्रॉफिट आप रखो, मुझे सिर्फ मेरे पैसे चाहिए। वो मेरी गाढ़ी मेहनत की कमाई है। ऐसी बैसी कमाई नहीं है वो। मेरी सीधी सादी..खून की कमाई है। मेरे जेवर बेचकर दिए हैं मैंने।
आदिल के लीक वीडियो ने मचाया हंगामा
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसे में एक सूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- गलत लड़की से पंगा ले लिया है इसने। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- राखी भी बहुत होशियार थी, बात-बात का वीडियो और फोटो ले रखा है, जैसे कि पता हो कि ऐसा उसके साथ कभी भी हो सकता है।
राखी ने कहा- बस आदिल को बेल न मिले
एक दूसरे वीडियो में राखी सावंत पैपराजी से कह रही हैं- आदिल को बेल न मिले क्योंकि मेरे ऑफेंस बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। मैं जज साहब से गुहार लगाने आई हूं कि मेरे हसबैंड आदिल ने इतना मेरे पर अत्याचार किया है, चीटिंग किया है तो इसलिए उसे बेल न मिले। मैं इसीलिए खुद आज चलकर कोर्ट में आई हूं। मैंने सारे प्रूफ पुलिस को दे दिए हैं। मेरा मेडिकल भी हुआ है। वहीं जब राखी से डेढ़ करोड़ देने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैंने पुलिस में सारा प्रूफ दे दिया है। उसने मेरे हाथ से फोन छीनकर ओटीपी लिया और मेरे साथ चीटिंग भी की।












Click it and Unblock the Notifications