'राखी कुछ ज्यादा ही...' आदिल ने राखी संग शादी से किया इनकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आदिल दुर्रानी ने राखी सावंत संग शादी के लिए मना कर दिया है। आदिल ने खुद इसका बड़ा कारण साफ भी किया है।
मुंबई, 23 सितंबर: राखी सावंत और उनके लविंग ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी अकसर चर्चा का विषय बने रहते हैं। प्यार में कई दफा धोखा खाने के बाद आखिरकार राखी सावंत को आदिल दुर्रानी से प्यार हुआ है और दोनों साथ में काफी खुश भी नजर आते हैं। राखी अकसर ब्वॉयफ्रेंड आदिल के साथ मस्ती करती हुई नजर आती हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से राखी और आदिल के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। आदिल को राखी से काफी शिकायतें रहने लगी हैं। आदिल दुर्रानी राखी के साथ अब खुश नजर नहीं आ रहे हैं और इसका कारण उन्होंने खुद बयां किया है। इतना ही नहीं, आदिल ने तो राखी संग शादी का फैसला तक टाल दिया है।

राखी से नाराज हुए आदिल
बीते कुछ समय पहले आदिल दुर्रानी ने खुलासा किया था कि उनकी फैमिली राखी और उनके रिलेशनशिप के खिलाफ है और इसका साफ कारण राखी के कपड़े हैं। आदिल का परिवार लिबास को लेकर थोड़ा पर्टिकुलर है। ऐसे में राखी के कपडे़ पहनने का ढंग उन्हें पसंद नहीं है।

आदिल का खुलासा
ये तो रही परिवार की बात.. लेकिन अब राखी सावंत को लेकर आदिल दुर्रानी ने नया खुलासा किया है। टेलीचक्कर को दिए इंटरव्यू में आदिल ने कहा कि राखी सावंत उनपर काफी शक करती है। और उन्हें लगता है कि मैं अब भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बात करता हूं।

जासूस भेजती हैं राखी
इतना ही नहीं, आदिल ये भी कहते हैं कि जब मैं अपने होमटाउन मैसूर गया था तो राखी ने मेरी जासूसी करने के लिए कुछ लोग भी पीछे भेजे थे। आदिल को लगता है कि राखी बहुत इन्सिक्योर हो रही हैं। ऐसे में अगर परिवार भी इन्वॉल्व होता है तो दिक्कत होगी।

'बेहद इन्सिक्योर हैं एक्ट्रेस'
आदिल ने साफ तौर पर कहा कि वे राखी सावंत से शादी नहीं कर सकते क्योंकि राखी बेहद इन्सिक्योर हैं। इसलिए मैं शादी को पोस्टपोन करवा रहा हूं। ये बात सुनकर फैंस काफी हैरान रह गए। क्योंकि बिंदास रहने वाली राखी को देखकर ये अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि ब्वॉयफ्रेंड आदिल को उनसे कोई तकलीफ भी हो सकती है।

फैंस को किया शॉक
फिलहाल आदिल के इस बयान के बाद से फैंस काफी परेशान हैं। वैसे राखी सावंत और आदिल दुर्रानी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों साथ में काफी अच्छे भी लगते हैं। लोग उनकी शादी का इंतजार करते रह गए और दूसरी ओर आदिल दुर्रानी का बयान सुनकर फैंस काफी परेशान हो गए।












Click it and Unblock the Notifications