'आदिल ने दरिंदगी से राखी सावंत को मारा था', एक्ट्रेस के भाई और दोस्त ने मोबाइल पर दिखाई ऐसी तस्वीर

Rakhi Sawant Physical Assault: राखी सावंत के भाई राकेश सावंत और दोस्त वाहिद खान ने राखी के साथ हुई मारपीट के सबूत और मेडिकल रिपोर्ट्स कैमरे पर दिखाए हैं।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Physical Assault: राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी की शादी इस समय मुसीबतों में घिरी हुई है। दोनों की शादी अब टूटने की कगार पर आ गई है। राखी सावंत के अनुसार उनके पति आदिल खान का किसी तनु नाम की लड़की के साथ चक्कर चल रहा है। साथ ही आदिल पत्नी राखी के गहने और लाखों रुपए लेकर उन्हें छोड़कर तनु के साथ रहने के लिए चले गए हैं। वहीं राखी सावंत ने गुस्से में उस लड़की का चेहरा भी सोशल मीडिया पर वायरल किया। राखी ने कैमरे पर साफ कहा कि आदिल की उन्हें धोखा दिया है। साल 2022 में ही राखी से शआदी कर लेने के बावजूद आदिल का 3-4 लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा था। राखी ने ये भी कहा है कि आदिल उनसे शादी करने से 3 साल पहले ही एक दूसरी शादी कर चुके हैं और उन्होंने अपनी पत्नी को छोड़ा भी नहीं है। राखी सावंत ने पैपराजी से कहा था कि आदिल ने उनके साथ मारपीट की है और उनके पैसे और ज्वैलरी लेकर भाग गए हैं। अब राखी सावंत के भाई और उनके एक खास दोस्त ने राखी के साथ हुई मारपीट के सबूत भी कैमरे पर दिखाए हैं।

आदिल अपनी पत्नी राखी के साथ करता था मारपीट

राखी सावंत के भाई राकेश सावंत और दोस्त वाहिद खान ने राखी के साथ हुई मारपीट के सबूत और मेडिकल रिपोर्ट्स कैमरे पर दिखाए हैं, जो इस बात का सबूत देते हैं कि आदिल उन पर बहुत अत्याचार करते थे। इसके अलावा एक वीडियो में राखी के भाई और दोस्त ने राखी के साथ हुए इस दुर्व्यवहार पर खुलकर बात भी की। इस वीडियो में राखी के दोस्त वाहिद खान कह रहे हैं- हर किसी के जहन में है कि क्या आदिल राखी को मारा करता था? अब मैं आप लोगों के सामने ऐसा फोटोग्राफ रखने वाला हूं और एक मेडिकल रिपोर्ट रखने वाला हूं जिससे ये बात साबित हो जाएगी कि आदिल किस कदर से राखी के साथ मारपीट करता था।

दोस्त ने मोबाइल पर दिखाई राखी की चोट

इसके बाद वाहिद खान अपनी दोस्त राखी के हाथ की चोट को मोबाइल के जरिए सबको दिखाते हैं। वह कहते हैं- इसे देखकर आपको पता लगेगा कि कितनी बुरी तरह से आदिल एक महिला के साथ पेश आता था। ऐसा कोई नॉर्मल आदमी नहीं कर सकता है। ये कोई एबनॉर्मल ही हो सकता है। मैंने जब फोटो देखी तो हैरान रह गया। ये तो शुरुआत है, मामूली दिख रहा होगा। इसके बाद उन्होंने सीने पर लगी चोट की तस्वीर भी दिखाई। उन्होंने कहा- ये उस रात की बात है जब राखी की मां का निधन हुआ था और राखी को उसी रात उसने खूब मारा था।

मेडिकल रिपोर्ट देख डॉक्टर हो गए थे हैरान

राखी सावंत के दोस्त वाहिद और भाई राकेश सावंत ने बताया- राखी का मेडिकल रिपोर्ट देखकर भी आप हैरान हो जाएंगे। राखी की चोट को देखकर डॉक्टर ने बोला था- कितनी दरिंदगी से उन्हें मारा है, ऐसे जानवर को भी नहीं मारते। वहीं राखी के दोस्त वाहिद ने कहा- जो लोग ये सब देखकर हंस रहे हैं और उन्हें ड्रामा क्वीन कह रहे हैं, उन्हें ये दिखाकर तमाचा मारना चाहूंगा कि क्या वे अपनी मां बहनों के साथ इस तरह का दु्र्व्यवहार बर्दाश्त करेंगे।

राखी ने आदिल के खिलाफ दर्ज कराई FIR

आपको बता दें कि राखी सावंत लगातार अपने आदिल खान के खिलाफ तरह-तरह के आरोप लगाती नजर आ रही हैं। राखी ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आदिल के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया है और एफआईआर भी दर्ज कराई है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने राखी सावंत के पति आदिल को गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि आदिल का फोन पुलिस ने जब्त कर लिया है और इस मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है।

राखी ने कहा- आदिल का एक लड़की के साथ चल रहा है चक्कर

राखी ने आदिल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उनके गहने और लाखों रुपए लेकर भाग गया है। राखी के मुताबिक आदिल फिलहाल किसी लड़की के साथ रहता है और वह राखी से अपनी शादी तोड़ देना चाहता है। राखी ने अपनी मां की मौत का जिम्मेदार भी आदिल को ही बताया है। एक वीडियो में राखी ने आदिल के लिए कहा है- तुमने मेरी मां को मारा है। वो आज जिंदा होतीं अगर टाइम पर उनका इलाज हो गया होता। तुमने कहीं का नहीं छोड़ा अपनी बीवी को, रास्ते पर ला दिया है, कंगाल कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+