अदा शर्मा हुईं सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में शिफ्ट, महीनों चुप रहने के बाद किया खुलासा, कहा-'ये घर मुझे...'
Adah Sharma Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अदा शर्मा दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर जल्द ही शिफ्ट होने वाली हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद बताया है कि वह सुशांत के घर रहने आ चुकी हैं।
बता दें कि, साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी। बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में एक्टर की लाश मिली थी। इसके बाद से ये घर खाली ही है। कई लोग इस घर को देखने आए लेकिन किसी ने भी नहीं खरीदा था। इस बीच खबर आ रही है कि अब अदा ने उनके घर को पांच साल के लिए किराए पर ले लिया है।

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अदा शर्मा ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि अक्टूबर 2023 में लीज एग्रीमेंट पर साइन किए गए थे। इसके बाद एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ सुशांत के अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई थीं। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत करते हुए अदा शर्मा ने बताया कि वह चार महीने पहले फ्लैट में शिफ्ट हो चुकी हूं।
अदा शर्मा ने कहा कि वह काफी समय से अपने प्रोजेक्ट 'बस्तर', 'द केरल स्टोरी' को ओटीटी पर प्रोमट करने में बिजी थीं जिसकी वजह से उन्हें इन सबसे छुट्टी नहीं मिल पाई। लेकिन अब आखिरकार वह शिफ्ट हो चुकी हैं। अदा शर्मा ने ये भी कहा कि, 'मैं अपने पूरे जीवन में पाली हिल (बांद्रा) में एक ही घर में रही हूं। ये पहली बार है जब मैंने घर शिफ्ट किया है। लेकिन ये घर मुझे पॉजिटिव वाइब्स देता है।'
रिपोर्ट के मुताबिक, अपार्टमेंट में किए गए 'मेकओवर' में अदा ने पूरी जगह को सफेद रंग से रंग दिया है, निचली मंजिल को एक मंदिर में बदल दिया गया है, जबकि ऊपरी मंजिल पर एक कमरा है जिसे अब एक संगीत कक्ष बना दिया और दूसरा एक डांस स्टूडियो है। उन्होंने छत को भी गार्डन में तब्दील कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications