'सुशांत भी रेंट में रहता था' अदा शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बताया किसके नाम पर है एक्टर की प्रॉपर्टी

Sushant Singh Rajput Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा आए दिन चर्चा में रहती हैं। वह कुछ महीने पहले ही दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर शिफ्ट हो गईं। अब एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस घर को खरीदा है या फिर वह किराएदार के रूप में रह रही हैं।

बीते दिनों अदा शर्मा मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस से पैपराजी ने सुशांत के घर शिफ्ट होने को लेकर सवाल पूछा कि, उन्होंने सुशांत का घर खरीदा है या फिर वह रेंट पर रह रही हैं? इस पर अदा शर्मा ने हैरान करने वाला खुलासा किया।

Adah Sharma

अदा शर्मा ने कहा कि, "रेंट पर लिया है, खरीदा नहीं है। केरल स्टोरी के 300 करोड़ मेरे नहीं है। रेंट पर रह रही हूं लेकिन मिस्टर लालवानी का घर है। सुशांत भी रेंट पर ही रह रहा था।" इसके साथ ही अदा ने ये भी खुलासा किया कि उनके साथ इस फ्लैट का किराया कौन दे रहा है।

अदा ने फ्लैट के रेंट को लेकर कहा कि, "मैंने वह फ्लैट किराये पर लिया था। केरल स्टोरी के कमाये 378 करोड़ रुपये मेरे नहीं हैं। सिर्फ मैं ही नहीं, मेरी दादी भी इसमें योगदान देती हैं। उनका कहना है कि वह भी वहां रहती हैं, इसलिए वह भी किराया देंगी। मेरी मां काम नहीं करती हैं, इसलिए वे योगदान नहीं देती हैं, लेकिन वे हमारे लिए बढ़िया खाना बनाती हैं। दरअसल, घर मेरा नहीं है, यह श्री लालवानी का है, जो मुझे लगता है कि वह मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका में हैं। मुझे लगता है कि सुशांत भी वहां किराए पर रहता था। यह उनकी संपत्ति भी नहीं थी, लेकिन घर श्री लालवानी का है।"

अदा शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, विक्रम भट्ट निर्देशित तुमको मेरी कसम में नजर आएंगी। जिसमें अनुपम खेर, इश्वाक सिंह और ईशा देओल भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+